VIDEO: Maheesh Theekshana की मैजिकल कैरम बॉल ने Glenn Phillips को दिया गच्चा, देखते ही देखते बिखर गए स्टंप

cricketnmore.com NaN days ago
Maheesh Theekshana Glenn Phillips को कैरम बॉल पर बोल्ड करने के बाद जश्न मनाते हुए
Maheesh Theekshana Glenn Phillips को कैरम बॉल पर बोल्ड करने के बाद जश्न मनाते हुए (Maheesh Theekshana ने CPL 2026 में Glenn Phillips को शानदार कैरम बॉल पर बोल्ड कर दिया)

कैरेबियन प्रीमियर लीग (CPL 2026) का 31वां मुकाबला गुरुवार (10 सितंबर) को सेंट लूसिया किंग्स (St. Lucia Kings) और गुयाना अमेजन वॉरियर्स (Guyana Amazon Warriors) के बीच मुकाबला खेला गया। इस मैच में श्रीलंका के स्टार स्पिनर महीश तीक्ष्णा (Maheesh Theekshana) ने एक बार फिर दिखाया कि उनकी कैरम बॉल कितनी खतरनाक हो सकती है।

गुयाना अमेजन वॉरियर्स की पारी के दौरान न्यूजीलैंड के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन फिलिप्स (Glenn Phillips) क्रीज पर अच्छी तरह सेट हो चुके थे। इसी बीच पारी का 13वां ओवर महीश तीक्ष्णा लेकर आए और इसकी आखिरी गेंद पर उन्होंने कमाल कर दिया। तीक्ष्णा ने अपनी खास कैरम बॉल फेंकी, जिसे फिलिप्स पढ़ ही नहीं सके। गेंद पिच पर पड़ने के बाद फिलिप्स के बल्ले को पूरी तरह से छकाते हुए सीधे स्टंप्स में जा लगी और उनकी पारी का अंत हो गया।

VIDEO: