चीता ही कह दे! Devdutt Padikkal ने स्लिप पर पकड़ा Anukul Roy का बवाल कैच; देखें VIDEO

cricketnmore.com NaN days ago

दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में देवदत्त पडिक्कल ने स्लिप पर चीते जैसी फुर्ती दिखाते हुए अनुकूल रॉय का शानदार कैच पकड़ा। इस बवाल कैच का VIDEO वायरल हो रहा है।

देवदत्त पडिक्कल ने स्लिप पर अनुकूल रॉय का शानदार कैच पकड़ा
देवदत्त पडिक्कल ने स्लिप पर अनुकूल रॉय का शानदार कैच पकड़ा (Devdutt Padikkal का बवाल कैच, स्लिप पर दिखी चीते जैसी फुर्ती)

Devdutt Padikkal Catch: भारतीय टीम के युवा खिलाड़ी देवदत्त पडिक्कल (Devdutt Padikkal) जितने काबिल बल्लेबाज़ हैं, वो उतने ही शानदार फील्डर भी हैं। देवदत्त ने अपनी काबिलियत का परिचय दलीप ट्रॉफी 2026 (Duleep Trophy 2026) के फाइनल में भी दिया। उन्होंने साउथ जोन (South Zone) के लिए खेल के पांचवें दिन स्लिप पर फील्डिंग करते समय शानदार फुर्ती दिखाई और ईस्ट जोन (East Zone) की दूसरी पारी में स्लिप पर अनुकूल रॉय (Anukul Roy) का शानदार कैच पकड़ा।

ये घटना ईस्ट जोन की दूसरी पारी के 99वें ओवर में घटी। साउथ जोन के लिए तेज गेंदबाज़ एम.डी.निधीश ओवर डालने आए थे जिन्होंने अपनी चौथी गेंद पर विपक्षी बल्लेबाज़ अनुकूल रॉय को फंसाया। उन्होंने ये बॉल राउंड द स्टंप से पिच पर जोर से पटका था जिस पर अनुकूल ने डिफेंड करते हुए गलती की।

उन्हें लगा कि गेंद पिच से टकराने के बाद अंदर की तरफ आएगी, लेकिन ऐसा कुछ हुआ नहीं। गेंद पिच से टकराने के बाद सीधा गई और अनुकूल चकमा खा गए। इसके बाद होना क्या था, वो गेंद अनुकूल के बैट के ऐज से टकराई और सीधा विकेटकीपर और फर्स्ट स्लिप की तरफ गई। स्लिप पर ही देवदत्त पडिक्कल तैनात थे, जिन्होंने गेंद को हवा में देखकर चीते जैसी तेजी से दाएं और डाइव की और ऐसे शानदार कैच पकड़ा। तो ऐसे अनुकूल रॉय आउट हुए और उन्हें 112 गेंदों पर 64 रनों के निजी स्कोर पर पवेलियन लौटना पड़ा।

BCCI Domestic ने अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से इस घटना का वीडियो साझा किया है जिसे आप नीचे देख सकते हो। बताते चलें कि ईस्ट जोन की दूसरी पारी में पडिक्कल ने एक नहीं, बल्कि तीन कैच पकड़े। उन्होंने विपक्षी कप्तान ईशान किशन (98 गेंदों पर 80 रन) और अनुभवी बल्लेबाज़ अभिमन्यु ईश्वरन (13 गेंदों पर 03 रन) का कैच पकड़ा। इससे पहले उन्होंने साउथ जोन की पहली पारी में 104 गेंदों पर 62 रन बनाए थे।

ईस्ट जोन बनी चैंपियन: दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला गया था जहां ईशान किशन की कप्तानी में ईस्ट जोन ने 13 साल का सूखा खत्म किया और चैंपियन का टाइटल जीता।

गौरतलब है कि ईस्ट जोन को फाइनल मुकाबले में अपनी पहली पारी के बढ़त के आधार पर विजेता घोषित किया गया। उन्होंने पहली पारी में 708 रन बनाए थे जिसके बाद साउथ जोन अपनी पहली पारी में 336 रनों पर ऑल आउट हो गई थी। इसके बाद ईस्ट जोन दोबारा बल्लेबाज़ी करने मैदान पर उतरी और उन्होंने 7 विकेट खोकर 388 रन बनाकर अपनी पारी घोषित की। ये मुकाबला ड्रॉ पर खत्म हुआ।