IND vs PAK: भारत-पाकिस्तान मैच में होगा हैंडशेक? कप्तान सलमान ने दिया इन सवालों पर बड़ा बयान
IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच 15 फरवरी को मुकाबला खेला जाने वाला है. उससे पहले पाकिस्तान क्रिकेट टीम के कप्तान सलमान अली आगा ने बड़ा बयान दिया है.
IND vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत और पाकिस्तान के बीच रविवार को टक्कर होने वाली है. उससे पहले पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुलकर बात की है. इस दौरान उन्होंने भारत के साथ हैंडशेक करने पर भी बड़ा बयान दिया है. पाकिस्तानी कप्तान ने भारत के विस्फोटक सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा को लेकर भी बड़ा बयान दिया है. उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस क्या कहा है, आइए जानते हैं.
पाकिस्तान के कप्तान सलमान का बड़ा बयान
सलमान अली आगा ने हैंडशेक विवाद पर कहा, 'मेरी निजी राय शायद मायने न रखे, लेकिन क्रिकेट वैसे ही खेला जाना चाहिए जैसे हमेशा खेला जाता है. यह उन्हें फैसला लेना है कि वे क्या करना चाहते हैं. हम हमेशा हाथ मिलाने के लिए तैयार हैं'.
आपको बता दें कि साल 2025 में हुए अप्रैल में हुए पहलगाम आतंकी हमले में 26 भारतीय सैलानियों की जान चली गई थी. इसके बाद हुए एशिया कप में भारत ने पाकिस्तान क्रिकेट टीम से हाथ नहीं मिला. इसके बाद अब एक बार फिर सवाल उठ रहा है कि क्या भारतीय टीम टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान क्रिकेट टीम से हाथ मिलाएगी.
अभिषेक पर पाकिस्तानी कप्तान ने बोली बड़ी बात
पाकिस्तान के कप्तान सलमान ने अभिषेक शर्मा की हेल्थ को लेकर कहा कि, 'मुझे उम्मीद है कि अभिषेक शर्मा कल खेलेंगे, मुझे उम्मीद है कि वह ठीक हो रहे हैं. हम सबसे अच्छे खिलाड़ियों के खिलाफ खेलना चाहते हैं'.
🚨 SALMAN ALI AGHA TAKES ON ABHISHEK SHARMA 🚨
Salman Ali Agha said that he is hoping that Abhishek Sharma is recovering well from his stomach infection and added that he wants to see the explosive batter play the high-Voltage match between India and Pakistan. pic.twitter.com/5wdfZZaVBL — Cricket Central (@CricketCentrl) February 14, 2026
भारत के खिलाफ रिकॉर्ड पर दिया जवाब
आगा ने भारत और पाकिस्तान के टी20 रिकॉर्ड के बारे में बाते करते हुए कहा, 'हमारा रिकॉर्ड भारत के खिलाफ अच्छा नहीं रहा है, लेकिन अब हम इतिहास को नहीं बदल सकते हैं. मैं सिर्फ इतना कहना चाहूंगा कि हर दिन नया होता है'.
उस्मान के बॉलिंग एक्शन पर बोली कप्तान
कप्तान अली ने आगे उस्मान तारिक एक्शन पर उठ रहे सवाल पर बात करते हुए कहा, 'आईसीसी ने उनका टेस्ट किया है और उन्हें दो बार क्लियर किया है. मुझे नहीं पता कि इतना हंगामा किस बात का है. वैसे भी उन्हें इन सब बातों से ज्यादा परेशानी नहीं होती क्योंकि जब से उन्होंने खेलना शुरू किया है लोग उनके एक्शन के बारे में बात करते हैं, इसलिए उन्हें इसकी आदत है'.
Pakistan captain Salman Ali Agha on Usman Tariq’s action ahead of the India match:
— Nikhil Naz (@NikhilNaz) February 14, 2026
“ICC has tested him and cleared him twice, I don’t know that the fuss is all about. Anyway, he doesn’t get bothered much with all this because ever since he started playing people would talk about… pic.twitter.com/K4SCfFRunC