Ollie Robinson ने रचा इतिहास,100 साल में Jasprit Bumrah के बाद ऐसा करने वाले दूसरे गेंदबाज बने

cricketnmore.com NaN days ago
Ollie Robinson ने रचा इतिहास,100 साल में Jasprit Bumrah के बाद ऐसा करने वाले दूसरे गेंदबाज बने
Ollie Robinson ने रचा इतिहास,100 साल में Jasprit Bumrah के बाद ऐसा करने वाले दूसरे गेंदबाज बने (England Pacer Ollie Robinson)

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पाकिस्तान को पहले बल्लेबाजी का न्यौता दिया औऱ रॉबिन्सन ने तीसरे ही ओवर में ओपनिंग बल्लेबाज सईम अयूब को अपना शिकार बनाया। इस विकेट के साथ ही रॉबिन्सन ने टेस्ट क्रिकेट में अपने 100 विकेट पूरे कर लिए और इतिहास रच दिया। 

रॉबिन्सन एक खास क्लब में शामिल हो गए हैं। वह जसप्रीत बुमराह के बाद पिछले 100 सालों में 20 से कम के औसत से 100 टेस्ट विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए हैं।

दूसरे विश्व युद्ध के बाद इंग्लैंड के लिए सबसे कम मैचों में 100 विकेट लेने वाले गेंदबाजों की लिस्ट में संयुक्त रूप से तीसरे नंबर पर पहुंच गए हैं। 24 मैच में यह मुकाम हासिल कर उन्होंने टॉनी लॉकी की बराबरी की है। 19 मैच के साथ इयान बॉथम इस लिस्ट में पहले नंबर पर हैं। 

बता दें कि मौजूदा सीरीज में सबसे ज्यादा विकेट लेने के मामले में रॉबिन्सन टॉप पर हैं। उन्होंने पहले दो मुकाबलों में 16 विकेट अपने खाते में डाले थे। 

टीमें 

पाकिस्तान (प्लेइंग इलेवन): अज़ान अवैस, सईम अयूब, अब्दुल्ला शफीक, शान मसूद, बाबर आजम (कप्तान), सऊद शकील, गाजी गोरी (विकेटकीपर), मोहम्मद इमरान रंधावा, रज़ाउल्लाह, मोहम्मद अब्बास, मोहम्मद अली

इंग्लैंड (प्लेइंग इलेवन): बेन डकेट, एमिलियो गे, जॉर्डन कॉक्स, जो रूट (कप्तान), हैरी ब्रूक, डैन लॉरेंस, जेमी स्मिथ (विकेटकीपर), गस एटकिंसन, ओली रॉबिन्सन, जोफ्रा आर्चर, जोश टंग