2 खिलाड़ियों को मिली हरी झंडी, दो पर लटकी तलवार, जानिए कौन होगा बाहर और किसे IND vs AFG सीरीज में मिलेगा चांस

NewsNationTv NaN days ago
IND vs AFG
IND vs AFG Photograph: (ANI)

IND vs AFG : भारत और अफगानिस्तान के बीच अब से सिर्फ 2 दिन बाद टी20 सीरीज शुरू होने वाली है. तीसरे दिन यानी 13 सितंबर (रविवार) से भारत और अफगानिस्तान की पुरुष टीमों के बीच 3 मैचों की टी20 सीरीज खेली जाने वाली है. अफगानिस्तान इस सीरीज को होस्ट करने वाली है. भारत में ही अफगानिस्तान की टीम इस सीरीज की मेजबान होगी. वहीं इंडियन क्रिकेट टीम इस सीरीज में मेहनाम की तरह खेलेगी. इस सीरीज के सभी तीनों मुकाबले दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाएंगे.

इस सीरीज का पहला मैच 13 को दूसरा मुकाबला 15 को और तीसरा मैच 17 सितंबर को खेला जाएगा. इससे पहले भारतीय क्रिकेट टीम और इंडियन फैंस की चिंताएं खत्म होने का नाम ही नहीं ले रही हैं. क्योंकि इस सीरीज के लिए जब भारत के स्क्वाड का ऐलान चयनकर्ताओं और बीसीसीआई के द्वारा किया गया था, तब 4 ऐसे खिलाड़ियों को मौका मिला था, जो पूरी तरह से फिट नहीं थे. 

उनकी फिटनेस पर क्लीयरेंस आना बाकी था. इनमें जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, नीतीश कुमार रेड्डी और वाशिंगटन सुंदर का नाम शामिल था. अब ताजा मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो टीम इंडिया को झटका लग सकता है. भारतीय क्रिकेट टीम के स्क्वाड में बदलाव हो सकता है, क्योंकि अब तक सिर्फ 2 खिलाड़ियों को पूरी तरह मैच फिट घोषित किया गया है और 2 खिलाड़ियों पर अभी भी तलवार लटकी हुई है. आइए इनके बारे में विस्तार से जानते हैं.