IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच क्या पहली बार खेला जाएगा ODI सीरीज? जानें कैसा है हेड टू हेड रिकार्ड

NewsNationTv NaN days ago
IND vs AFG
IND vs AFG

IND vs AFG: भारतीय टीम इसी महीने जून में अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच और 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलेगी. टीम इंडिया अपने घर में इस सीरीज के लिए अफगानिस्तान की मेजबानी करेगी. दोनों टीमों ने टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए अपने-अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है. इस सीरीज से रोहित शर्मा और विराट कोहली जैसे स्टार टीम इंडिया में वापसी करेंगे. देखा जाए तो अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया ने बहुत ही कम मैच खेलता है. ऐसे में फैंस के मन में यह सवाल होगा कि क्या पहले भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज खेला गया है, तो चलिए जानते हैं...

क्रिकेट इतिहास में पहली बार भारत और अफगानिस्तान के बीच होगा द्विपक्षीय वनडे सीरीज

भारत और अफगानिस्तान के बीच 3 वनडे मैचों की सीरीज खेली जाएगी, लेकिन आपको बता दें कि इससे पहले कभी भी भारत और अफगानिस्तान के बीच कोई द्विपक्षीय वनडे सीरीज नहीं खेली गई है. दोनों टीमें अब तक सिर्फ आईसीसी वर्ल्ड कप और एशिया कप जैसे मल्टी-नेशन टूर्नामेंटों में ही एक दूसरे से भिड़ी हैं. अब क्रिकेट के इतिहास में पहली बार भारत और अफगानिस्ता के बीच द्विपक्षीय वनडे सीरीज खेला जाएगा, जिसकी शुरुआत 13 जून से होगी. फैंस इस सीरीज के लिअ बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं, क्योंकि इस सीरीज से रोहित शर्मा और विराट कोहली की टीम इंडिया में वापसी होगी. 

मल्टी-नेशन टूर्नामेंट्स में भारत और अफगानिस्तान का वनडे रिकॉर्ड

आईसीसी वर्ल्ड कप और एशिया कप जैसे मल्टी-नेशन टूर्नामेंट्स में भारत और अफगानिस्तान की वनडे में हेड टू हेड रिकॉर्ड की बात करें तो दोनों के बीच अब तक कुल 4 वनडे मुकाबले खेले गए हैं, जिसमें से टीम इंडिया ने 3 मैच अपने नाम किए. भारत ने एशिया कप 2014, वनडे वर्ल्ड कप 2019 और वनडे वर्ल्ड कप 2023 में अफगानिस्तान को हराया था. वहीं एक मैच एशिया कप 2018 में टाई हुआ था. अब पहली बार दोनों टीमों के बीच द्विपक्षीय वनडे सीरीज खेलेगी. हालांकि दोनों टीमों के बीच एक बार टी20 सीरीज खेली जा चुकी है.

बस कुछ ही दिन में मैदान पर उतरेंगे रोहित शर्मा और विराट कोहली

अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट मैच में शुभमन गिल को कप्तानी मिली है. जबकि केएल राहुल को उपकप्तानी की जिम्मेदारी दी गई है. ऋषभ पंत को उपकप्तानी से हटा दिया है. वहीं वनडे सीरीज में रोहित शर्मा और विराट कोहली खेलते नजर आएंगे. गिल कप्तान होंगे. जबकि श्रेयस अय्यर वनडे में उपकप्तानी संभालेंगे. 

अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए भारत का स्क्वाड

टेस्ट टीम: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), ऋषभ पंत (विकेटकीपर), ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), साईं सुदर्शन, देवदत्त पडिक्कल, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, गुरनूर बरार, हर्ष दुबे.

वनडे टीम: शुभमन गिल (कप्तान), श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), ईशान किशन (विकेटकीपर), हार्दिक पांड्या, नितीश कुमार रेड्डी, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बरार, हर्ष दुबे.

भारत के खिलाफ टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए अफगानिस्तान का स्क्वाड

वनडे टीम: हश्मतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), रहमानुल्लाह गुरबाज (विकेटकीपर), इब्राहिम जादरान, सेदिकुल्लाह अटल, दरविश रसूली, रहमत शाह, इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), मोहम्मद नबी, अजमतुल्लाह उमरजई, राशिद खान, नांग्याल खारोताई, एएम गजनफर, जिया यू रहमान शरीफी, फरीद मलिक, बिलाल सामी.

रिजर्व पूल: कैस अहमद, सलीम सफी, बशीर अहमद

टेस्ट टीम:  हश्मतुल्लाह  शाहिदी (कप्तान), अब्दुल मलिक, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, रहमानुल्लाह गुरबाज, रहमानुल्लाह जादरान, अफसर ज़ज़ई (विकेटकीपर), इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), अज़मतुल्लाह उमरजई, शराफुदीन अशरफ, नांग्याल खारोताई, कैस अहमद, बिलाल सामी, जिया शरीफी, सलीम सफी

रिजर्व पूल: बशीर अहमद, बहिर शाह, इस्मत आलम. 

भारत बनाम अफगानिस्तान वनडे सीरीज का शेड्यूल

पहला वनडे: 13 जून 2026 (धर्मशाला)

दूसरा वनडे: 17 जून 2026 (लखनऊ)

तीसरा वनडे: 20 जून 2026 (चेन्नई