IPL 2026 में जिस गेंदबाज को SRH ने नहीं दिया मौका, उसने मुंबई टी20 लीग में हैट्रिक लेकर मचाया तहलका

NewsNationTv NaN days ago
Onkar Tarmale
Onkar Tarmale

IPL 2026 का सीजन खत्म होते ही लोकल टूर्नामेंट मुंबई टी20 लीग के नए सीजन का आगाज हो गया है. इस लीग में आईपीएल के कई स्टार खिलाड़ी भी खेल रहे हैं. वहीं इस लीग में वो भी खिलाड़ी खेल रहे हैं, जो आईपीएल का हिस्सा थे, लेकिन उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला. इन खिलाड़ियों की लिस्ट में 23 वर्षीय तेज गेंदबाज ओंकार तरमले भी शामिल हैं जो सनराइजर्स हैदराबाद टीम का हिस्सा थे, लेकिन पूरे सीजन उन्हें एक भी मैच खेलने का मौका नहीं मिला. ओंकार तरमले ने अब मुंबई टी20 लीग में हैट्रिक लेकर तहलका मचा दिया है.

ओंकार तरमले ने मुंबई टी20 लीग में हैट्रिक लेकर मचाया तहलका

ओंकार तरमले मुंबई टी20 लीग में शार्दुल ठाकुर की कप्तानी वाली ईगल ठाणे स्ट्राइकर्स का हिस्सा हैं. बुधवार, 3 जून को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में ईगल ठाणे और आकाश टाइगर्स एमडब्ल्यूएस के बीच मुकाबला खेला जा रहा है. ईगल ठाणे स्ट्राइकर्स ने टॉस जीतने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. टाइगर्स एमडब्ल्यूएस की पारी का तीसरा ओवर कप्तान शार्दुल ने ओंकार तरमले को डालने को दिया.

मुंबई टी20 लीग में ऐसा करने वाले सिर्फ दूसरे गेंदबाज बने ओंकार तरमले

ओवर की दूसरी ही गेंद पर ओंकार तरमले ने वरुण लवांदे को 10 रन के निजी स्कोर पर चलता किया. इसके बाद दूसरी गेंद पर उन्होंने आकाश आनंद को पवेलियन भेजा. इसके बाद अगली गेंद पर अजीत यादव को LBW आउट कर ओंकार तरमले ने अपनी हैट्रिक पूरी की. इस मैच में ओंकार ने अपने 4 ओवर के स्पेल में सिर्फ 20 रन देकर 3 विकेट हासिल किए. मुंबई टी20 लीग के इतिहास में ओंकार तरमले हैट्रिक लेने का कारनामा करने वाले अब तक के सिर्फ दूसरे गेंदबाज हैं.