IND VS AFG: 6 जून से खेला जाएगा भारत-अफगानिस्तान के बीच टेस्ट मैच, जानिए कहां देख सकेंगे LIVE मुकाबला
IND VS AFG: भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच खेला जाने वाला है. आइए जानते हैं कि आप इस मैच को मोबाइल और टीवी पर कहां लाइव देख सकेंगे?
IND VS AFG Test Match Lve Streaming: भारत और अफगानिस्तान के बीच 6 जून से टेस्ट मुकाबले की शुरुआत होने वाली है. ये महज दूसरा मौका होगा, जब भारत और अफगानिस्तान की टीमों के बीच टेस्ट मैच खेला जाएगा. इस मैच में भारत की कमान शुभमन गिल संभालते नजर आएंगे, तो वहीं अफगानिस्तान की कमान हशमतुल्लाह शाहिदी संभालेंगे. तो आइए इस आर्टिकल में आपको इस टेस्ट मैच के बारे में विस्तार से बताते हैं और जानते हैं कि इस मुकाबले को कब, कहां और कितने बजे से लाइव देखा जा सकता है.
कहां खेला जाएगा टेस्ट मैच?
भारत और अफगानिस्तान के बीच खेला जाने वाला एकमात्र टेस्ट चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में खेला जाएगा. इस मैच की शुरुआत 6 जून से होगी और जल्द ही टीम वहां पहुंचकर तैयारी शुरू करेगी.
कितने बजे शुरू होगा IND VS AFG टेस्ट?
IND VS AFG के बीच खेला जाने वाला टेस्ट मैच चंडीगढ़ के मुल्लांपुर स्टेडियम में होगा. भारतीय समयानुसार, ये मैच सुबह 9.30 बजे से शुरू होगा. मैच में टॉस के लिए दोनों कप्तान 9 बजे मैदान पर आएंगे.
कहां लाइव देख सकेंगे मुकाबला?
भारत और अफगानिस्तान के बीच खेली जाने वाले मुकाबले को आप टीवी पर स्टार स्पोर्ट्स पर देख सकते हैं. वहीं, इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटसेट्र पर आएगी. वहीं, स्मार्ट टीवी पर भी आप इस मैच को जियो हॉटस्टार पर देख सकेंगे.
🚨 News 🚨
— BCCI (@BCCI) May 19, 2026
Presenting #TeamIndia's squads for the@IDFCFIRSTBank Test match and the 3️⃣-match ODI series against Afghanistan in June 🙌#INDvAFGpic.twitter.com/hFiABALLld
IND VS AFG के बीच खेले गए पहले टेस्ट में क्या हुआ था?
भारत और अफगानिस्तान क्रिकेट टीम के बीच अब तक सिर्फ एक टेस्ट मैच खेला गया है. ये मुकाबला 2018 में खेला गया था, जिसमें विराट कोहली की गैरमौजूदगी में अजिंक्य रहाणे ने टीम इंडिया की कमान संभाली थी. मैच की बात करें, तो पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय क्रिकेट टीम ने पहली पारी में 474 रन बनाए थे.
भारत की ओर से मुरली विजय ने 105, शिखर धवन ने 107 रनों की शतकीय पारियां खेली थीं. उनके अलावा हार्दिक पांड्या ने 71 और केएल राहुल ने 54 रनों की पारी खेली थी. वहीं, अफगानिस्तान की टीम पहली पारी में 109 रन पर ऑलआउट हो गई. फिर भारत ने इन्हें फॉलोऑन खिलाया और दूसरी पारी में 103 रन पर ही ऑलआउट हो गई. नतीजन भारत ने महज 2 दिन में ही पारी और 262 रन से मैच जीत लिया.
आकिब नबी की हुई है भारत की टेस्ट टीम में एंट्री
जम्मू-कश्मीर के इस तेज गेंदबाज आकिब नबी को भारत की टेस्ट टीम में नेट बॉलर के रूप में शामिल किया गया है. आकिब ने रणजी ट्रोफी के सीजन 2025-26 में अपनी टीम को खिताबी जीत दिलाने में अहम भूमिका निभाई थी. उन्होंने सबसे ज्यादा 60 विकेट लेने का रिकॉर्ड बनाया था. उस बेहतरीन प्रदर्शन के बाद अब आकिब नबी को भारत की टेस्ट टीम में शामिल कर लिया गया है. हालांकि, अब उन्हें टेस्ट टीम में बैकअप और नेट बॉलर के रूप में मौका दिया गया ताकि भविष्य के दौरों के लिए उन्हें तैयार किया जा सके.
नोट कर लीजिए IND VS AFG सीरीज का शेड्यूल
6 जून से भारत और अफगानिस्तान के बीच टेस्ट मैच की शुरुआत होने वाली है. ये मुकाबला न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा और 9.30 बजे से शुरू होगा. इस मैच के बाद दोनों टीमों के बीच 3 मैचों की वनडे सीरीज भी खेली जाएगी, जिसकी शुरुआत 13 जून से होगी. वनडे सीरीज का पहला मैच 13 जून को धर्मशाला में, दूसरा वनडे 17 जून को लखनऊ और तीसरा वनडे मैच 20 जून को चेन्नई में खेला जाएगा.