मैट हेनरी-लॉकी फर्ग्यूसन बाहर और इन दो तेज गेंदबाज़ों को मिली जगह, New Zealand ने अचानक T20I स्क्वाड में किया बदलाव
न्यूजीलैंड ने अपने अनुभवी तेज गेंदबाज़ मैट हेनरी को टी20 स्क्वाड से रिलीज कर दिया है। उन्हें आराम देने के लिए ये फैसला किया गया है। मैट हेनरी अब भारत के खिलाफ सीधा वनडे सीरीज खेलेंगे। इसके अलावा लॉकी फर्ग्यूसन भी तीसरे टी20 में एक्शन में नहीं दिखेंगे। उन्हें भी आराम देने का फैसला किया गया है। वो आखिरी दो टी20 मैचों के लिए ऑकलैंड में वापस टीम से जुड़ेंगे।
काइल जेमीसन को लेकर भी न्यूजीलैंड मैनेजमेंट ने बड़े फैसले लिए हैं। वो तीसरे टी20 के लिए उपलब्ध रहने वाले हैं। इसके बाद टी20 स्क्वाड से रिलीज कर दिए जाएंगे। वो कैंटगरी में फोर्ड ट्रॉफी खेलेंगे। इसके बाद जेमीसन ODI सीरीज के लिए वापस लौटेंगे।
इन सब के बीच ब्लेयर टिकनर और जोश क्लार्कसन को कीवी टी20 स्क्वाड में जोड़ा गया है। टिकनर आखिरी तीनों ही टी20 के लिए न्यूजीलैंड टीम में आए हैं। वहीं क्लार्कसन ऑकलैंड में टीम में शामिल होंगे। वो चौथे और पांचवें टी20 के लिए कीवी स्क्वाड का हिस्सा बनेंगे।
UPDATE ON NEW ZEALAND FAST BOWLERS: Matt Henry - Not available for 3rd, 4th & 5th T20I. Lockie Ferguson - Not available for 3rd T20I. Kyle Jamieson - Not available for 4th & 5th T20I. https://t.co/UfUELXVbiS
— Johns. (@CricCrazyJohns) October 25, 2026
बताते चलें कि मैट फिशर को वेलिंगटन टी20 (तीसरा टी20) के लिए कवर के तौर पर न्यूजीलैंड टीम में बुलाया गया है। इसके बाद वो वापस न्यूजीलैंड ए स्क्वाड में शामिल हो जाएंगे।
न्यूजीलैंड टीम: टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवोन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, एडम मिल्ने, लॉकी फर्ग्यूसन (तीसरे टी20 से बाहर), ब्लेयर टिकनर, जोश क्लार्कसन (चौथे-पांचवें टी20 के लिए उपलब्ध), डेवोन कॉनवे, काइल जैमीसन (चौथे-पांचवें टी20 से बाहर), जैकब डफी, मैट फिशर (तीसरे टी20 के लिए कवर)।