T20 नहीं, Vaibhav Sooryavanshi को मिलेगा टेस्ट डेब्यू? BCCI ने दिया बड़ा अपडेट

sportzwiki.com NaN days ago
Not T20—Will Vaibhav Sooryavanshi Make His Test Debut? BCCI Provides Major Update

Vaibhav Sooryavanshi: हाल ही में 15 साल के हुए वैभव सूर्यवंशी क्रिकेट की दुनिया में कहर ढा रहे हैं। इस नन्हे बल्लेबाज ने कुछ ही समय में दुनिया भर में अपना नाम रोशन कर लिया है और बड़े से बड़ा गेंदबाज उनके सामने गेंदबाजी करने से पहले एक बार सोचता दिखाई दे रहा है।

खास कर टी20 क्रिकेट में वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) का तोड़ ढूंढ पाना बिल्कुल भी आसान नहीं है और लोग उम्मीद कर रहे हैं कि उन्हें जल्द से जल्द इंडिया की टी20 टीम में खेलने का मौका मिलेगा। लेकिन अभी ऐसा होना मुश्किल लग रहा है, क्योंकि बीसीसीआई उन्हें टेस्ट टीम में शामिल करने की प्लानिंग बना रही है। यानी वह टी20 से पहले टेस्ट में डेब्यू करते दिखाई दे सकते हैं।

टेस्ट टीम में हो सकता है Vaibhav Sooryavanshi का आगमन

Vaibhav Sooryavanshi could make his debut in the Test team.
Vaibhav Sooryavanshi could make his debut in the Test team.

बता दें कि बीते कुछ समय में टेस्ट क्रिकेट में काफी गिरावट देखने को मिली है। एक समय पर टेस्ट की बेस्ट टीम कहीं जाने वाली इंडिया घर में अपने अंतिम कई टेस्ट मैचों में शर्मनाक हार झेलकर आ रही है।

भारत को न्यूजीलैंड और साउथ अफ्रीका के खिलाफ क्लीन स्वीप का सामना करना पड़ा है, जो कि काफी शर्मनाक है और इसी वजह से BCCI रेड बॉल क्रिकेट पर पूरा फोकस देने जा रही है। इसके तहत युवाओं को तैयार किया जाएगा और उन युवाओं में वैभव सूर्यवंशी का भी नाम शामिल है।

यह भी पढ़ें: CSK फैंस की हुई मौज! फिट होकर लौटा टीम का सबसे बड़ा गेम चेंजर, 11 अप्रैल को प्लेइंग इलेवन का होगा हिस्सा

सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में शुरू होगी तैयारी

मालूम हो कि बीसीसीआई ने आने वाले दशक में देश की लंबे फॉर्मेट वाली क्रिकेट क्षमताओं को फिर से मज़बूत करने के लिए एक बड़ा फ्रेमवर्क बनाया है।सेंटर ऑफ एक्सीलेंस (सीओई) में पूर्व भारतीय दिग्गज वीवीएस लक्ष्मण के मार्गदर्शन में जेन जी प्रतिभाओं के विकास को प्राथमिकता दी गई है।

जानकारी के अनुसार वैभव सूर्यवंशी (Vaibhav Sooryavanshi) और आयुष म्हात्रे जैसे स्टार युवा खिलाड़ी इस रणनीति के मुख्य फोकस वाले खिलाड़ियों में से एक रहने वाले हैं। यह सभी खिलाड़ी जून और जुलाई के बीच चार दिवसीय रेड-बॉल मैचों के एक विशेष इंट्रा-सीओई टूर्नामेंट में हिस्सा लेते नजर आएंगे।

Gen Z टैलेंट की खोज में BCCI

बताते चलें कि बेंगलुरु में हाई परफॉर्मेंस कैंप का आयोजन युवा पीढ़ी को बेहतर बनाने के उद्देश्य से शुरू किया जा रहा है। रिपोर्ट में मिली जानकारी के अनुसार सीनियर, इंडिया ‘ए‘, U-23 और एज-ग्रुप (U-19 और U-16) स्तरों के सभी कोचिंग स्टाफ और चयनकर्ताओं को निर्देश दिया गया है कि वे अपना पूरा ध्यान केवल ‘रेड-बॉल’ टैलेंट पूल को मज़बूत करने पर केंद्रित करें।

सेंटर ऑफ एक्सीलेंस में होने जा रहे आगामी टूर्नामेंट में देश के 25 साल से कम उम्र के 64 टॉप क्रिकेटर भाग लेंगे, जिन्हें 16-16 खिलाड़ियों की चार टीमों में बांटा जाएगा। अलग-अलग तरह की मैच प्रैक्टिस को पक्का करने के लिए, मैच अलग-अलग पिच कंडीशन पर होंगे। ऐसे में जो भी खिलाड़ी यहां पर बेहतर करेगा उसे बहुत जल्द इंडिया की टेस्ट टीम में शामिल होना का चांस मिल सकता है।

FAQs

वैभव सूर्यवंशी की उम्र क्या है?
वैभव सूर्यवंशी ने रेड बॉल क्रिकेट में कितने रन बनाए हैं?

207 रन (फर्स्ट क्लास क्रिकेट)

यह भी पढ़ें: IPL 2026 Fastest Ball: इस अनकैप्ड खिलाड़ी ने तोड़ दिए सारे रिकॉर्ड, रफ्तार का बना नया बादशाह

Anil Kumar

मैं अनिल कुमार, किसी क्रिकेटर का नहीं बल्कि क्रिकेट का फैन हूँ। मैंने बचपन में... More by Anil Kumar