वैभव सूर्यवंशी रचेंगे आज इतिहास, सचिन, विराट, रोहित... जो इंडियन क्रिकेट में नहीं कर पाए वो कर दिखाएंगे
Vaibhav Sooryavanshi : वैभव सूर्यवंशी के पास इतिहास रचने का सुनहरा मौका है. आज भारत के 15 वर्षीय बाएं हाथ के बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी क्रिकेट के मैदान पर इतिहास रचने के लिए उतरेंगे. वैभव सूर्यवंशी आज इंडियन क्रिकेट में वो कर सकते हैं, जो सचिन तेंदुलकर से लेकर विराट कोहली और रोहित शर्मा तक कोई नहीं कर पाया है. आज 15 साल के वैभव के पास खास उपलब्धि हासिल करने का मौका होगा. तो आइए उसके बारे में विस्तार से जानते हैं.
दरअसल, इस समय ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच दलीप ट्रॉफी 2026 का फाइनल मैच खेला जा रहा है. चेन्नई के एम ए चिदंबरम स्टेडियम मुकाबले में खेले जा रहे इस मैच में वैभव सूर्यवंशी का बल्ला उम्मीद के मुताबिक तो नहीं चला लेकिन उन्होंने पहले पारी में फैंस का जमकर मनोरंजन किया. उन्होंने कुल मिलाकर इस मैच की दोनों पारियों में 52 रन बनाए.
वैभव सूर्यवशी ने दोनों पारियों में बनाए 52 रन
वैभव ने ईस्ट जोन की ओर से पहली पारी में 37 बॉल का सामना किया और 5 चौके और 1 छक्के के साथ 44 रनों की पारी खेली. इस पारी के दौरान उनका स्ट्राइक रेट 118.91 का रहा था. इसके बाद वैभव सूर्यवंशी दूसरी पारी में नहीं चले और वो 16 बॉल में 1 चौके की मदद से सिर्फ 8 रन बनाकर आउट हो गए.
4️⃣,6️⃣,4️⃣
— BCCI Domestic (@BCCIdomestic) September 6, 2026
Vaibhav Sooryavanshi on the charge with some delightful shots 🔥
The 50-run stand also comes up between Vaibhav and Abhimanyu Easwaran 🙌
Scorecard ▶️ https://t.co/KQf5Km69nk#DuleepTrophy | #SZvEZpic.twitter.com/0XLR4LI50R
वैभव सूर्यवंशी का बल्ला भले ही इस मैच में उम्मीद के मुताबिक नहीं चला हो लेकिन अब उनके पास इतिहास रचने का मौका है. वो कौन सा इतिहास बनाएंगे और उनके नाम कौन सी खास उपलब्धि हासिल होगी. आइए इस बारे में विस्तार से जानते हैं.
वैभव सूर्यवंसी आज रचेंगे इतिहास
वैभव सूर्यवंशी के पास आज इतिहास रचने का मौका होगा. ईस्ट जोन के दलीप ट्रॉफी 2026 का खिताब जीतते ही वैभव सूर्यवंशी सिर्फ 15 साल की उम्र में दलीप ट्रॉफी चैंपियन बनने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन जाएंगे. वो दलीप ट्रॉफी के चैंपियन बनने वाले 15 साल के पहले खिलाड़ी बन जाएंगे. इसके साथ ही वैभव ईस्ट जोन के लिए दलीप ट्रॉफी का खिताब जीने वाले भी 15 वर्षीय पहले प्लेयर बन जाएंगे. इससे पहले भारत का कोई भी खिलाड़ी इतनी कम उम्र में चैंपियन टीम में मौजूद नहीं रहा है. वैभव आज वो कर पाएंगे, जो सचिन तेंदुलकर, विराट कोहली और रोहित शर्मा समेत भारत का कोई भी दिग्गज खिलाड़ी नहीं कर पाया है.
A SUPERSTAR IN MAKING - 15 year old Vaibhav Sooryavanshi 🫡 pic.twitter.com/KCKtoRWlZv
— Johns. (@CricCrazyJohns) August 31, 2026
कैसा रहा अब तक मैच का हाल
आज ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच खेले जा रहे दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल मैच का पांचवां और अंतिम दिन है. आज हमें दलीप ट्रॉफी 2026 का विजेता मिल जाएगा. इस मैच में पहली पारी में ईस्ट जोन ने 163 ओवर में 10 विकेट खोकर 708 रन बनाए थे. इसमें ईशान किशन की 270 रनों की पारी शामिल थी.
इसके बाद साउथ जोन की टीम पहली पारी में 107.3 ओवर में 10 विकेट खोकर 336 रनों पर ढेर हो गई है. ईस्ट जोन के पहली पारी के आधार पर साउथ जोन पर 372 रनों की बढ़त बनाई. इसके बाद ईस्ट जोन दूसरी पारी में अब तक पांचवें दिन 57 ओवर में 5 विकेट पर 226 रन बना चुकी है. टीम की कुल बढ़त 569 हो चुकी है.
ऐसे में अगर ईस्ट जोन पहले सेशन में भी पारी घोषित करती है तो कम से कम साउथ जोन को 600 रनों का लक्ष्य मिलेगा. जो पाचंवें दिन की पिच पर बनना काफी मुश्किल होगा. ऐसे में ईस्ट जोन आसानी से ये मुकाबला जीत सकती है. वहीं अगर ये मैच ड्रॉ भी रहा तो पहली पारी में सबसे ज्यादा टोटल बनाने के आधार पर भी ईस्ट जोन को विजेता घोषित कर दिया जाएगा. ऐसे में वैभव सूर्यवंशी दोनों कंड़ीशन में 15 साल की उम्र में दलीप ट्रॉफी टीम का हिस्सा बन जाएंगे.