IND vs PAK: भारत का ये खिलाड़ी पाकिस्तान पर पडे़गा भारी, पाक के खिलाफ हैं उसके धमाकेदार आंकड़े

NewsNationTv NaN days ago
Tilak Varma
Tilak Varma Photograph: (x/Tilak Varma)

IND vs PAK: भारत और पाकिस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 में महा मुकाबला होने वाला है. इस मुकाबले पर दुनिया भर की नजरें रहने वाली हैं. इन दोनों टीमों के बीच 15 फरवरी को श्रीलंका के कोलंबो में स्थित आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में टक्कर होने वाली है. उससे पहले आज हम आपको उस एक भारतीय खिलाड़ी के बारे में बताने वाले हैं, जो पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया के लिए अहम साबित हो सकते हैं.

भारत का ये खिलाड़ी पाकिस्तान पर पड़ेगा भारी 

पाकिस्तान के खिलाफ भारत के लिए सबसे महत्वपूर्ण भूमिका बांए हाथ के युवा बल्लेबाज तिलक वर्मा निभा सकते हैं. कोलंबो की पिच पर गेंद फंस कर आती है. स्लो पिच पर स्पिनर्स को काफी मदद मिलती है. वहीं तेज गेंदबाज भी अपनी गति में बदलाव करते हैं. वो जमकर स्लो बॉल और कटर्स का इस्तेमाल करते हैं, जिससे की बॉल बल्ले पर ठीक से न आए और बल्लेबाज पवेलियन लौट जाए. 

कोलंबो जैसी पिच पर अच्छे-अच्छे बल्लेबाज घुटने टेक जाते हैं. ऐसे में अगर पाकिस्तान इंडियन क्रिकेट टीम के लिए मैच फंसा देता है तो उस स्थिति में तिलक वर्मा भारत के लिए पारी की संभाल सकते हैं. तिलक को परिस्थिति के अनुसार खेलने के जाना जाता है. वो मैच के हिसाब से तेज और धीमे अंदाज में बल्लेबाजी कर सकते हैं. उन्होंने पाकिस्तान के खिलाफ एशिया कप 2025 के फाइनल में ऐसा करके दिखाया था. 

तिलक वर्मा का पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन 

तिलक वर्मा ने भारत के लिए खेलते हुए पाकिस्तान के खिलाफ 3 मैचों में 130 रन बनाए हैं. इस दौरान उनका उच्चतम स्कोर 69* नाबाद रहा है. इस दौरान उनके बल्ले से सिर्फ एक अर्धशतक निकला है, जो एशिया कप 2025 के फाइनल में आया था. अब टी20 वर्ल्ड कप 2026 में तिलक से भारतीय क्रिकेट फैंस को पाकिस्तान के खिलाफ रन बनाने की उम्मीद होगी. 

तिलक वर्मा का भारत के लिए प्रदर्शन 

तिलक वर्मा ने भारत के लिए 2023 में अपना टी20 अंतरराष्ट्रीय डेब्यू किया था. उन्होंने तब से अब तक भारत के लिए 42 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 2 शतक और 6 अर्धशतकों के साथ कुल 1233 रन बनाए हैं. उनका उच्चतम स्कोर 120* रहा है. उन्होंने 97 चौके और 62 छक्के भी भारत के लिए लगाए हैं.