IND vs ENG 3rd ODI Free Mei Kaise Dekhe: कब, कहां और कैसे देखें भारत-इंग्लैंड मैच फ्री में लाइव?

oneindia.com NaN days ago

IND vs ENG 3rd ODI Free Mei Kaise Dekhe: ऐतिहासिक लॉर्ड्स में आज भारत और इंग्लैंड के बीच एकदिवसीय सीरीज का अंतिम मुकाबला खेला जाएगा। सीरीज का यह फाइनल मैच है, जिसे जीतने वाली टीम को सीरीज पर कब्जा जमाने का मौका मिलेगा। दोनों ही टीमों ने अभी तक 1-1 मैच में जीत दर्ज की है।

हालांकि लॉर्ड्स में भारत का रिकॉर्ड खराब रहा है। ऐसे में आज के मैच में दबाव भी रहने वाला है। पिछले 22 सालों में भारतीय टीम ने लॉर्ड्स में कोई एकदिवसीय मुकाबला नहीं जीता है। रोहित शर्मा के ऊपर भी इस मैच में नजर रहेगी क्योंकि उनका वनडे करियर खतरे में होने की खबरें सामने आई हैं।

© One.in Digitech Media Pvt. Ltd. All Rights Reserved The "ONEINDIA" word mark and logo are owned by One.in Digitech Media Pvt. Ltd.

लॉर्ड्स की पिच पर शुरुआती दौरे में तेज गेंदबाजों को मदद मिलने के आसार हैं। बाद में स्पिनरों का एक्शन देखने को मिल सकता है। हालांकि यह भी नहीं भूलना चाहिए कि बल्लेबाजों का बोलबाल हमेशा से ही रहता आया है। टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन कॉम्बिनेशन में आज कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। वॉशिंगटन सुंदर चोट की वजह से बाहर हो गए हैं।

IND vs ENG: फ्री में कैसे देखें मुकाबला?

भारत में यह मैच दोपर 3 बजे टॉस के साथ शुरू हो जाएगा। भारतीय फैन्स इसे सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देख सकते हैं। इसके अलावा ओटीटी पर भी मुकाबला देखने की सुविधा है। वहां यह मुकाबला जियो-हॉटस्टार पर आएगा। हालांकि इसके लिए सब्सक्रिप्शन होना चाहिए। फ्री में देखने का जुगाड़ खोजने वाले दर्शक फ्री डीटीएच पर डीडी स्पोर्ट्स से मैच फ्री में देख सकते हैं। वहां कोई पैसा खर्च नहीं करना पड़ता।

भारत (संभावित प्लेइंग इलेवन)

रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल, शिवम दुबे, कुलदीप यादव/हर्ष दुबे, जसप्रीत बुमराह, गुरनूर बराड़, प्रसिद्ध कृष्णा।

इंग्लैंड (संभावित प्लेइंग इलेवन)

बेन डकेट, जैकब बेथेल, जो रूट, हैरी ब्रूक (कप्तान), जोस बटलर (विकेटकीपर), सैम करन, विल जैक्स, गस एटकिंसन, जोफ्रा आर्चर/जॉश टंग, साकिब महमूद/जॉश टंग, आदिल राशिद।