USA vs NED, T20 World Cup : नीदरलैंड ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, देखें दोनों टीमों की प्लेइंग XI

Punjabkesari.in NaN days ago
Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : अमेरिका और नीदरलैंड के बीच आईसीसी टी20 विश्व कप का 21वां मैच चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा है। नीदरलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला लिया है। नीदरलैंड ने टीम में एक बदलाव किया है। अमेरिका ने टीम में तीन बदलाव किए हैं। 

नीदरलैंड के कप्तान स्कॉट एडवर्ड्स ने कहा, 'हम पहले बॉलिंग करेंगे। विकेट अच्छा लग रहा है और बाद में ड्यू फैक्टर भी होगा। हमें एडजस्ट करने पर गर्व है। काइल क्लेन आ रहे हैं।' 

अमेरिकी कप्तान मोनंक पटेल ने कहा, 'हम भी पहले बॉलिंग करते। हमें पहले बैटिंग करने में कोई दिक्कत नहीं है। यह जरूरी है कि हम अच्छा स्कोर बनाएं। अंदर आकर बिना डरे क्रिकेट खेलना बहुत जरूरी है। पहले दो गेम में कुछ आसान आउट हुए। एक अच्छी फील्डिंग साइड होना जरूरी है। हमारे पास तीन बदलाव हैं। साई, नोश और एक और आ रहा है। 

प्लेइंग XI

अमेरिका : मोनंक पटेल (विकेट कीपर), शायन जहाँगीर, सैतेजा मुक्कमल्ला, मिलिंद कुमार, संजय कृष्णमूर्ति, शुभम रंजने, हरमीत सिंह, मोहम्मद मोहसिन, शैडली वैन शल्कविक, नोस्तुश केंजीगे, अली खान

नीदरलैंड : माइकल लेविट, मैक्स ओ'डॉड, बास डी लीडे, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (विकेट कीपर), ज़ैक लायन-कैशेट, लोगन वैन बीक, आर्यन दत्त, रोएलोफ़ वैन डेर मर्व, काइल क्लेन, फ्रेड क्लासेन