भारत के लिए खेलने का सपना अब भी जिंदा है: आकाश मधवाल

cricketnmore.com NaN days ago
Kolkata: IPL 2025- KKR vs RR
Kolkata: IPL 2025- KKR vs RR (Kolkata: IPL 2025- KKR vs RR)

आईएएनएस से विशेष बातचीत में मधवाल ने कहा कि आईपीएल में मुंबई इंडियंस के लिए लिया गया उनका 5 विकेट का स्पेल यादगार जरूर है, लेकिन भारत के लिए पांच विकेट लेना उनके लिए कहीं ज्यादा बड़ा सपना होगा।

उन्होंने कहा, "हर क्रिकेटर का सपना भारत के लिए खेलना होता है। हमारा भी यही सपना है कि हम भारत का प्रतिनिधित्व करें, देश के लिए कुछ करें और अपना नाम बनाएं।"

मधवाल ने कहा कि टेनिस बॉल क्रिकेट से शुरू हुई उनकी मेहनत का एकमात्र लक्ष्य टीम इंडिया तक पहुंचना रहा है।

उन्होंने कहा, "जो भी मेहनत की है, चाहे टेनिस बॉल से शुरुआत की हो या प्रोफेशनल क्रिकेट में, सब इसलिए कि एक बार भारत के लिए खेल सकूं और देश का प्रतिनिधित्व कर सकूं।"

आईपीएल 2023 में लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ 5 विकेट लेने वाले मधवाल ने भरोसा जताया कि वह ऐसा प्रदर्शन भारत के लिए भी दोहराना चाहते हैं। उन्होंने कहा, "मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल में जो 5 विकेट लिए थे, वैसा ही भारत के लिए भी करना चाहता हूं।"

मधवाल ने खुद को सिर्फ डेथ ओवरों का गेंदबाज मानने से इनकार किया। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के लिए वह स्ट्राइक गेंदबाज रहे हैं और नई गेंद से लेकर डेथ ओवरों तथा सुपर ओवर तक हर भूमिका निभाई है।

उन्होंने कहा कि आईपीएल में दुनिया के शीर्ष गेंदबाजों के साथ खेलने से उन्हें अलग-अलग परिस्थितियों में गेंदबाजी करना और अपनी क्षमता के अनुसार खुद को ढालना सीखने का मौका मिला।

भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण में कड़ी प्रतिस्पर्धा पर मधवाल ने कहा कि आधुनिक क्रिकेट में लगातार सुधार और नई-नई विविधताएं सीखना ही आगे बढ़ने का रास्ता है।

उन्होंने कहा, "ऑफ सीजन में हम अपनी गलतियों पर काम करते हैं, नई चीजें सीखते हैं और परिस्थितियों के हिसाब से खुद को बेहतर बनाने की कोशिश करते हैं। जितनी जल्दी आधुनिक क्रिकेट के मुताबिक खुद को ढालेंगे, उतने ही आगे बढ़ेंगे।"

भारतीय तेज गेंदबाजी आक्रमण में कड़ी प्रतिस्पर्धा पर मधवाल ने कहा कि आधुनिक क्रिकेट में लगातार सुधार और नई-नई विविधताएं सीखना ही आगे बढ़ने का रास्ता है।

उन्होंने कहा, "आज भी मैदान पर उतरता हूं तो दुनिया की कोई बात याद नहीं रहती। क्रिकेट से मेरा जुड़ाव अलग है। भारत के लिए खेलने का सपना आज भी मेरे अंदर है। बस एक अच्छे सीजन की जरूरत है, जो मुझे शीर्ष तक पहुंचा देगा।"

Article Source: IANS