IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी; शुभमन गिल हुए टीम से बाहर

cricketnmore.com NaN days ago

IPL2026, Gujarat Titans vs Rajasthan Royals: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का नवां मुकाबला गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच शनिवार (4 अप्रैल) को नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया…

IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी; शुभमन गिल हुए टीम से बाहर
IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस के खिलाफ टॉस जीतकर चुनी बल्लेबाजी; शुभमन गिल हुए टीम से बाहर

IPL2026, Gujarat Titans vs Rajasthan Royals: इंडियन प्रीमियर लीग 2026 का नवां मुकाबला गुजरात टाइटंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच शनिवार (4 अप्रैल) को नरेंद्र मोदी स्टेडियम, अहमदाबाद में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया है। आपको बता दे गुजरात टाइटंस के नियमित कप्तान शुभमन गिल चोट के चलते इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। उनकी गैरमौजूदगी में राशिद खान टीम की कप्तानी कर रहे हैं और कुमार कुशाग्र को गिल की जगह टीम में मौका मिला है।

टीमें इस मैच के लिए
राजस्थान रॉयल्स (प्लेइंग XI): यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रविंद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा।

इम्पैक्ट प्लेयर: रवि बिश्नोई, लुआन-ड्रे प्रीटोरियस, सुशांत मिश्रा, ब्रिजेश शर्मा, रवि सिंह।

गुजरात टाइटंस (प्लेइंग XI): कुमार कुशाग्र, साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), ग्लेन फिलिप्स, वाशिंगटन सुंदर, राहुल तेवतिया, राशिद खान (कप्तान), कगिसो रबाडा, अशोक शर्मा, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा।

इम्पैक्ट प्लेयर: शाहरुख खान, जेसन होल्डर, मानव सुथार, अनुज रावत, जयंत यादव।