ईशान किशन का ऐतिहासिक धमाका! दलीप ट्रॉफी के फाइनल में रचा नया इतिहास, इस मामले में टॉप पर पहुंचे

NewsNationTv NaN days ago
Ishan Kishan
Ishan Kishan

Ishan Kishan: भारतीय टीम के स्टार विकेटीपर-बल्लेबाज ईशान किशन ने दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में इतिहास रच दिया है. ईशान ने ईस्ट जोन की कप्तानी करते हुए दलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में साउथ जोन के खिलाफ एक ऐसा कीर्तिमान बना दिया है, जिसे तोड़ पाना भविष्य के बल्लेबाजों के लिए बड़ी चुनौती होगा. ईशान ने मैच की दोनों पारियों में अपनी धमाकेदार बल्लेबाजी के दम पर 350 रन बनाए और दलीप ट्रॉफी के इतिहास में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया. 

ईशान किशन ने ध्वस्त किया रमन लांबा का 39 साल पुराना रिकॉर्ड

ईशान किशन दलीप ट्रॉफी के फाइनल इतिहास में एक मैच (दोनों पारियों को मिलाकर) में सबसे अधिक रन बनाने वाले बल्लेबाज बन गए हैं. इसी के साथ उन्होंने पूर्व भारतीय क्रिकेटर रमन लांबा के 39 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ दिया है. लांबा ने साल 1987-88 के फाइनल में कुल 320 रन बनाए थे. जबकि ईशान अब 350 रनों बनाकर टॉप पर पहुंच गए हैं. 

ईशान किशन ने पहली पारी में जड़ा दोहरा शतक

दलीप ट्रॉफी का फाइनल मैच ईस्ट जोन और साउथ जोन के बीच 6 सितंबर से खेला जा रहा है. ईशान किशन ईस्ट जोन की कप्तानी कर रहे हैं. इस फाइनल मैच की पहली पारी में ईशान ने बल्ले से धमाल मचाते हुए दोहरा शतक जड़ दिया था. उन्होंने साउथ जोन के गेंदबाजों की धज्जियां उड़ाते हुए 270 रनों की मैराथन पारी खेली. यह दलीप ट्रॉफी फाइनल के इतिहास के सबसे बड़ा व्यक्तिगत स्कोर है. जबकि दूसरी पारी में भी ईशान ने तहलका मचाते हुए शानदार अर्धशतक जड़ दिया है. ईशान 98 गेंदों पर 80 रनों की पारी खेली.