कितनी तारीख को खेला जाएगा भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीसरा ODI मैच, नोट कर लीजिए डेट और टाइम
IND W vs ZIM W 3rd ODI : भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमों के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज खेली जा रही है. इस सीरीज के अब तक कुल दो मुकाबले खेले जा चुके हैं. टीम इंडिया ने दोनों मैच अपने नाम किए हैं. अभी तक इंडियन क्रिकेट टीम ने सीरीज में 2-0 से अजेय है. अब उसके पास सीरीज को क्लीन स्वीप करने का मौका होगा. टीम इंडिया ने पहले वनडे में जिम्बाब्वे को 198 के लक्ष्य का पीछा करते हुए 9 विकेट से हराया था. वहीं दूसरे वनडे में 329 रनों का लक्ष्य देकर जिम्बाब्वे को 121 रनों से हरा दिया था.
अब भारतीय क्रिकेट टीम की कप्तान स्मृति मंधाना के पास बतौर कप्तानी अपनी पहली वनडे सीरीज में क्लीन स्वीप करने का मौका होगा. उससे पहले आज हम आपको बताने वाले हैं कि, भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीसरा वनडे मैच कितनी तारीख को खेला जाएगा और ये मैच कितने बजे से शुरू होगा. इसके साथ ही हम आपको बताएंगे कि ये मुकाबला किस मैदान पर खेला जाएगा. तो आइए इसके बारे में जानते हैं.
Maiden wicket & the win 🌟☝️
— BCCI Women (@BCCIWomen) October 25, 2026
Jintimani Kalita strikes for the very first time in ODIs to wrap up the innings and seal a spectacular victory for #TeamIndia 🇮🇳
Scorecard ▶️ https://t.co/ECnfLgdfi7#INDvZIM | @mflone_pic.twitter.com/6Gayz0X64R
कितनी तारीख को खेला जाएगा भारत-जिम्बाब्वे का तीसरा वनडे मैच
इंडियन विमेंस क्रिकेट टीम और जिम्बाब्वे विमेंस क्रिकेट टीम के बीच तीसरा वनडे मैच आज से एक दिन बाद खेला जाने वाला है. इन दोनों टीमों के बीच मुकाबला बुधवार को होने वाला है. भारत और जिम्बाब्वे की महिला क्रिकेट टीमें तीसरा वनडे मैच 28 अक्टूबर को खेलने वाली हैं. इस मैच में फैंस को भारतीय कप्तान स्मृति मंधाना, शेफाली वर्मा, हरमनप्रीत कौर और प्रतिका रावल समेत दीप्ति शर्मा से बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद होगी. अब तक इन सभी खिलाड़ियों ने धमाल मचाया है.
कितने बजे शुरू होगा भारत-जिम्बाब्वे का तीसरा वनडे मैच
भारतीय महिला क्रिकेट टीम और जिम्बाब्वे महिला क्रिकेट टीम के बीच तीसरा वनडे मैच दोपहर में खेला जाएगा. इन दोनों टीमों के बीच मुकाबले की शुरुआत दोपहर 2 बजे से होगी. वहीं भारत और जिम्बाब्वे के बीच होने वाले इस मैच का टॉस 1:30 बजे होगा. इस मुकाबले में भारतीय टीम टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने चाहेगी और दूसरे टी20 की तरह जिम्बाब्वे के सामने बड़ा स्कोर सेट करना चाहेगी.
𝐆𝐀𝐌𝐄 𝐑𝐄𝐂𝐎𝐆𝐍𝐈𝐙𝐄𝐒 𝐆𝐀𝐌𝐄! 👏
— Star Sports (@StarSportsIndia) October 25, 2026
Smriti Mandhana praises Zimbabwe’s sensational fielding standards during the post-match presentation! 💪#INDvZIM 3rd ODI 👉 WED, OCT 28 | 1:50 PM pic.twitter.com/3MgAykXM9O
कहां खेला जाएगा भारत-जिम्बाब्वे का तीसरा वनडे मैच
जिम्बाब्वे महिला क्रिकेट टीम तीसरा मुकाबला भारतीय महिला क्रिकेट टीम के साथ वडोदरा में खेलने वाली है. वनडे सीरीज के पहले दोनों मैच भी इसी मैदान पर हुए हैं. बड़ौदा क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में भारत और जिम्बाब्वे के बीच तीसरा वनडे मैच खेला जाएगा. इस मैच में टीम की विकेटकीपर बल्लेबाज ऋचा घोष के अलावा श्री चरणी और वैष्णवी शर्मा से टीम को बॉल के साथ शानदार प्रदर्शन करने की उम्मीद होगी.
किस चैनल पर देखें भारत-जिम्बाब्वे का तीसरा वनडे मैच
भारतीय महिला क्रिकेट टीम और जिम्बाब्वे महिला क्रिकेट टीम के बीच तीसरे वनडे मैच का प्रसारण आपके लिए स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर उपलब्ध होने वाला है. इस मैच का लाइव प्रसारण स्टार स्पोर्ट्स 1 और स्टार स्पोर्ट्स 3 पर किया जाएगा. इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग आपको जियोहॉटस्टार ऐप और वेबसाइट पर देखने को मिलेगी. वहीं इस मैच का फ्री में प्रसारण आप फ्री डिश टीवी पर देख पाएंगे, जहां डीडी स्पोर्ट्स पर इस मैच का प्रसारण किया जाएगा.
भारतीय महिला क्रिकेट टीम का वनडे स्क्वाड
स्मृति मंधाना (कप्तान), शैफाली वर्मा, प्रतीक रावल, हरमनप्रीत कौर, हरलीन देओल, तेजल हसबनीस, दीप्ति शर्मा (उपकप्तान), ऋचा घोष (विकेट कीपर), यस्तिका भाटिया (विकेट कीपर), वैष्णवी शर्मा, नंदनी शर्मा, श्री चरणी, क्रांति गौड़, सायाली सतघरे, रेणुका ठाकुर .