WTC प्वॉइंट्स टेबल में ऑस्ट्रेलिया की है बादशाहत, टॉप-4 में भी नहीं भारत, जानिए किस नंबर पर है पाकिस्तान
WTC Points Table: आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 संस्करण की अंक तालिका में कौन सी टीम किस स्थान पर काबिज है.
WTC Points Table: आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप (WTC) 2025-27 का रोमांच समय के साथ बढ़ता ही जा रहा है. जहां, कुछ टीमें फाइनल की रेस से बाहर हो गई हैं, तो वहीं जो टीमें इस रेस में जिंदा हैं वह अपना बेस्ट प्रदर्शन देकर आगे बढ़ने का प्रयार कर रही हैं. इस टूर्नामेंट में हर जीत के साथ अंक तालिका में टीमों की स्थिति बदल सकती है, जबकि हार से फाइनल में पहुंचने की राह मुश्किल हो जाती है.
फिलहाल ऑस्ट्रेलिया की टीम शानदार प्रदर्शन के दम पर अंक तालिका में पहले स्थान पर काबिज है और ये कहना गलत नहीं होगा कि कंगारुओं के लिए अब फाइनल का सफल ज्यादा मुश्किल नहीं रहा है. हालांकि, भारतीय टीम भी अभी फाइनल की रेस में बरकरार है. ऐसे में आइए जानते हैं वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 की अंक तालिका में कौन-सी टीम किस स्थान पर है, किसने कितने मैच जीते हैं और सभी टीमों का अंक प्रतिशत यानी PCT कितना है.
1- ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम
ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम फिलहाल आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में नंबर-1 पर काबिज है. ये कहना गलत नहीं होगा कि ऑस्ट्रेलिया के लिए अब फाइनल में पहुंचने का सफर काफी आसान हो चुका है. कंगारू टीम ने अब तक 2025-27 के संस्कर्ण में 12 मैच खेले हैं, जिसमें 9 मैच जीते हैं और 3 मैच हारे हैं. उनके पास 108 अंक हैं और उनका PCT 75 है.
More gains for South Africa in the #WTC27 Standings on the back of a series-levelling win over Australia 👏
— ICC (@ICC) October 22, 2026
Catch up on the state of play ➡️ https://t.co/Ag5irO9kgupic.twitter.com/YvHYwJ7Ses
2- न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम
न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में दूसरे स्थान पर काबिज है. कीवी टीम ने इस संस्करण में 6 मैच खेले हैं, जिसमें 4 मैच जीते हैं. एक मैच में हार का सामना किया है और एक मैच ड्रॉ हुआ है. इस तरह न्यूजीलैंड की टीम अंक तालिका में 52 अंक और 72.22 PCT के साथ दूसरे स्थान पर काबिज है.
3- साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम
आईसीसी वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के प्वॉइंट्स टेबल में साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम का नाम तीसरे स्थान पर आता है. अफ्रीकी टीम ने 2025-27 के इस संस्करण में अब तक महज 6 मैच खेले हैं, जिसमें 4 मैच जीते हैं और 2 मैचों में हार का सामना किया है. इस तरह प्रोटियाज टीम 48 प्वॉइंट्स और 66.67 PCT के साथ तीसरे स्थान पर काबिज है.
4- बांग्लादेश क्रिकेट टीम
बांग्लादेश क्रिकेट टीम फिलहाल वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में भारत से ऊपर यानि चौथे स्थान पर काबिज है. बांग्लादेश ने WTC के 2025-27 के संस्करण में 6 मैच खेले हैं, जिसमें 3 मैच जीते हैं, 2 मैच हारे हैं और एक मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ है. इस तरह बांग्लादेश की टीम 40 अंक और 55.56 PCT के साथ चौथे स्थान पर काबिज है.
5- भारतीय क्रिकेट टीम
भारतीय क्रिकेट टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में पांचवें स्थान पर काबिीज है. टीम इंडिया ने इस संस्करण में अब तक 11 मैच खेले हैं, जिसमें 5 मैच जीते हैं, 4 मैचों में हार का सामना किया है और 2 मैच ड्रॉ पर खत्म हुए हैं. इस तरह भारतीय क्रिकेट टीम 68 अंक और 51.52 PCT के साथ नंबर-5 पर काबिज है.
6- इंग्लैंड क्रिकेट टीम
इंग्लैंड क्रिकेट टीम WTC की अंक तालिका में छठवें स्थान पर है. इंग्लैंड ने इस संस्करण में अब तक सबसे ज्यादा मैच खेले हैं. जी हां, इंग्लिश टीम 16 टेस्ट मैच खेल चुकी है, जिसमें 7 मैचों में जीत दर्ज की है. 8 मैचों में हार का सामना किया है और 1 मैच ड्रॉ पर खत्म हुआ है. 74 अंक और 38.54 PCT के साथ इंग्लैंड की टीम अंक तालिका में 6वें पायदान पर काबिज है.
7- श्रीलंका क्रिकेट टीम
श्रीलंका क्रिकेट टीम उन टीमों में शुमार है, जिसके लिए अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 के फाइनल में पहुंचने के रास्ते पूरी तरह से बंद हो चुके हैं. श्रीलंका की टीम ने अब तक इस संस्करण में 6 मैच खेले हैं, जिसमें 1 मैच जीता है, 2 मैच हारे हैं और 3 मैच ड्रॉ पर खत्म हुए हैं. इस तरह लंकाई टीम 24 अंक और 33.33 PCT के साथ सातवें स्थान पर काबिज है.
8- वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम
वेस्टइंडीज क्रिकेट टीम के लिए अब वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के इस संस्करण में फाइनल में पहुंचने की उम्मीद खत्म हो चुकी है. कैरेबियाई टीम ने WTC 2025-27 में 12 मैच खेले हैं, जिसमें 2 मैच जीते हैं और 8 मैचों में हार का सामना किया है. 2 मैच ड्रॉ हुए हैं. इस तरह 30 प्वॉइंट्स और 20.83 PCT के साथ वेस्टइंडीज की टीम अंक तालिका में आठवें स्थान पर काबिज है.
9- पाकिस्तान क्रिकेट टीम
पाकिस्तान क्रिकेट टीम पूरी तरह से वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025-27 संस्करण में फाइनल की रेस से बाहर हो चुकी है. पाकिस्तान ने इस संस्करण में अब तक 9 मैच खेले हैं, जिसमें सिर्फ 2 मैच जीते हैं, जबकि 7 मैचों में हार का सामना किया है. पाकिस्तान की टीम के पास सबसे कम 5 अंक हैं. उनका PCT 4.63 है. शर्मनाक प्रदर्शन करने वाली पाकिस्तान की टीम अंक तालिका में सबसे आखिरी 9वें नंबर पर है.
यहां देखें WTC Points Table
रैंक |
टीम |
मैच |
जीत |
हार |
ड्रॉ |
अंक |
PCT (%) |
|---|---|---|---|---|---|---|---|
1 |
ऑस्ट्रेलिया |
12 |
9 |
3 |
0 |
108 |
75.00 |
2 |
न्यूजीलैंड |
6 |
4 |
1 |
1 |
52 |
72.22 |
3 |
साउथ अफ्रीका |
6 |
4 |
2 |
0 |
48 |
66.67 |
4 |
बांग्लादेश |
6 |
3 |
2 |
1 |
40 |
55.56 |
5 |
भारत |
11 |
5 |
4 |
2 |
68 |
51.52 |
6 |
इंग्लैंड |
16 |
7 |
8 |
1 |
74 |
38.54 |
7 |
श्रीलंका |
6 |
1 |
2 |
3 |
24 |
33.33 |
8 |
वेस्टइंडीज |
12 |
2 |
8 |
2 |
30 |
20.83 |
9 |
पाकिस्तान |
9 |
2 |
7 |
0 |
5 |