DC vs MI Live Score, IPL 2026 Todays Delhi Capitals vs Mumbai Indians Match Updates in Hindi:

tv9hindi NaN days ago
IPL 2026 DC vs MI Live Score: दिल्ली के पास हिसाब बराबर करने का मौका, मुंबई लगा सकती है जीत की हैट्रिक
Dc Vs Mi Live Score: जेटली स्टेडियम में दिल्ली-मुंबई की टक्करImage Credit source: PTI

दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में आज आईपीएल 2026 का 8वां मैच होने जा रहा है, जिसमें मेजबान दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंंस आमने-सामने होंगे. दोनों ही टीमों ने सीजन की शुरुआत जीत के साथ की थी और अब उनके पास लगातार दूसरी जीत के साथ पॉइंट्स टेबल में पहला स्थान हासिल करने का मौका है. दिल्ली ने पहले मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स को हराया था, जबकि मुंबई ने कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ 221 रन का लक्ष्य हासिल किया था.

दिल्ली के लिए ये मैच मुंबई से पिछले साल की शिकस्त का थोड़ा हिसाब बराबर करने का मौका है. दिल्ली और मुंबई के बीच पिछले सीजन में 2 मुकाबले खेले गए थे और दोनों में मुंबई ने जीत दर्ज की थी. ऐसे में अक्षर पटेल की कप्तानी वाली दिल्ली पिछले सीजन का बदला लेना चाहेगी.

दिल्ली और मुंबई के स्क्वॉड

DC: अक्षर पटेल (कप्तान), केएल राहुल, डेविड मिलर,पाथुम निसांका,करुण नायर,पृथ्वी शॉ,अभिषेक पोरेल,ट्रिस्टन स्टब्स,नितीश राणा,समीर रिजवी,आशुतोष शर्मा,विप्रज निगम, मिचेल स्टार्क,टी नटराजन,मुकेश कुमार,दुष्मंथा चमीरा,लुंगी एनगिडी,काइल जेमिसन,कुलदीप यादव,साहिल पारख, अजय मंडल,त्रिपुराना विजय,माधव तिवारी,आकिब डार.

MI: हार्दिक पांड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, रॉबिन मिंज, शेरफेन रदरफोर्ड, रयान रिकेल्टन, क्विंटन डी कॉक, डेनिश मालेवार, नमन धीर, मिचेल सैंटनर, राज बावा, मयंक रावत, कोर्बिन बोश, विल जैक्स, शार्दुल ठाकुर, ट्रेंट बोल्ट, मयंक मार्कंडे, दीपक चाहर, अश्वनी कुमार, रघु शर्मा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद इजहार, अल्लाह ग़ज़नफर.