NZ vs IND 3rd T20: वेलिंगटन में Daryl Mitchell ने किया धमाका, न्यूजीलैंड ने भारत को दिया 199 रनों का लक्ष्य

cricketnmore.com NaN days ago

NZ vs IND 3rd T20: भारत-न्यूजीलैंड के बीच  टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में मेजबान न्यूजीलैंड ने भारत के सामने जीत हासिल करने के लिए 199 रनों का लक्ष्य रखा है।

न्यूजीलैंड के लिए डेरिल मिचेल ने शानदार पारी…

NZ vs IND 3rd T20: वेलिंगटन में Daryl Mitchell ने किया धमाका, न्यूजीलैंड ने भारत को दिया 199 रनों का लक्ष्य
NZ vs IND 3rd T20: वेलिंगटन में Daryl Mitchell ने किया धमाका, न्यूजीलैंड ने भारत को दिया 199 रनों का लक्ष्य

NZ vs IND 3rd T20: भारत-न्यूजीलैंड के बीच  टी20 सीरीज का तीसरा मुकाबला वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में खेला जा रहा है। इस मुकाबले में मेजबान न्यूजीलैंड ने भारत के सामने जीत हासिल करने के लिए 199 रनों का लक्ष्य रखा है।

न्यूजीलैंड के लिए डेरिल मिचेल ने शानदार पारी खेली  और 52 गेंदों पर 5 चौके 5 छक्के जड़कर नाबाद 89 रन बनाए। उनके अलावा फिन एलन ने 25 गेंदों पर 40 रन और बेवोन जैकब्स ने 23 गेंदों पर नाबाद 39 रन ठोके। इन्हीं पारियों के दम पर न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 3 विकेट खोकर 198 रन स्कोरबोर्ड पर टांगे। 

बात करें भारतीय गेंदबाज़ों की तो अर्शदीप सिंह, अक्षर पटेल और नितीश रेड्डी ने 1-1 विकेट झटका। भुवनेश्वर कुमार और प्रिंस यादव को कोई विकेट नहीं मिला।

दोनों टीमों की प्लेइंग XI

न्यूजीलैंड टीम की प्लेइंग  XI: टिम सेफर्ट (विकेटकीपर), फिन एलन, डेरिल मिचेल, ग्लेन फिलिप्स, बेवोन जैकब्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), काइल जेमीसन, एडम मिल्ने, जैकब डफी, मैथ्यू फिशर।

भारतीय टीम की प्लेइंग XI: अभिषेक शर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), वैभव सूर्यवंशी, श्रेयस अय्यर (कप्तान), तिलक वर्मा,  नमन धीर, नितीश कुमार रेड्डी, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, अर्शदीप सिंह, प्रिंस यादव।