Ishan Kishan ने तोड़ा 38 साल पुराना बड़ा रिकॉर्ड, Duleep Trophy के एक मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज बने

cricketnmore.com NaN days ago
Ishan Kishan ने Duleep Trophy फाइनल में रचा इतिहास, एक मैच में 350 रन बनाकर तोड़ा 38 साल पुराना रिकॉर्ड
Ishan Kishan ने Duleep Trophy फाइनल में रचा इतिहास, एक मैच में 350 रन बनाकर तोड़ा 38 साल पुराना रिकॉर्ड (Ishan Kishan ने दिलीप ट्रॉफी 2026 के फाइनल में साउथ जोन के खिलाफ दोनों पारियों में कुल 350 रन बनाए)

भारतीय युवा स्टार विकेटकीपर बल्लेबाज ईशान किशन (Ishan Kishan) ने दिलीप ट्रॉफी (Duleep Trophy 2026) के फाइनल में एक और बड़ा इतिहास रच दिया है। चेन्नई के एमए चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे इस खिताबी मुकाबले में ईस्ट जोन की कप्तानी कर रहे ईशान ने साउथ जोन के खिलाफ मुकाबले की दोनों पारियों में शानदार बल्लेबाजी की और अपने नाम एक बड़ा रिकॉर्ड दर्ज कर लिया।

फाइनल की पहली पारी में ईशान किशन ने 334 गेंदों में 270 रन की तूफानी पारी खेली थी। इसके बाद बुधवार (9 सिंतबर) को मैच के चौथे दिन उन्होंने दूसरी पारी में भी अपना दम दिखाया और 98 गेंदों में 80 रन बना दिए। अपने इस जबरदस्त प्रदर्शन के चलते ईशान ने दिलीप ट्रॉफी के एक मैच में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।

ईशान ने इस फाइनल की दोनों पारियों में कुल 350 रन बनाए हैं। इसके साथ ही उन्होंने रमन लांबा के 38 साल पुराने रिकॉर्ड को पीछे छोड़ दिया। लांबा ने 1987 के दिलीप ट्रॉफी फाइनल में नॉर्थ जोन की तरफ से खेलते हुए वेस्ट जोन के खिलाफ पहली पारी में 320 रन बनाए थे। उन्हें दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने का मौका नहीं मिला था।