'फर्स्ट क्लास' और 'लिस्ट-ए' क्रिकेट में क्या अंतर है? जानिए दोनों फॉर्मेट की खासियत

cricketnmore.com NaN days ago
Chennai: Duleep Trophy 2026 Final
Chennai: Duleep Trophy 2026 Final (Chennai: Duleep Trophy 2026 Final)

Duleep Trophy: अक्सर क्रिकेट फैंस 'फर्स्ट क्लास' और 'लिस्ट-ए' क्रिकेट को लेकर असमंजस की स्थिति में होते हैं, लेकिन इन प्रारूपों का विभाजन समय और ओवर के अंतर से होता है।

फर्स्ट क्लास, जिसे 'प्रथम श्रेणी' के नाम से भी जाना जाता है, वह बहु-दिवसीय मैच होते हैं, जिसे लाल गेंद से खेला जाता है। फर्स्ट क्लास क्रिकेट में दोनों टीमों को दो-दो पारियां खेलने का मौका मिलता है। इसमें दो मान्यता प्राप्त टीमों के बीच मैच आमतौर पर तीन से पांच दिनों तक मुकाबला खेला जाता है।

फर्स्ट क्लास क्रिकेट में बल्लेबाजों की तकनीक, धैर्य और लंबी पारी खेलने की क्षमता की परीक्षा होती है। वहीं, गेंदबाजों को भी लंबे स्पेल में लगातार अच्छा प्रदर्शन करते हुए अपना दमखम दिखाना होता है। भारत में रणजी ट्रॉफी फर्स्ट क्लास क्रिकेट का प्रमुख उदाहरण है। इसके अलावा, दलीप ट्रॉफी और ईरानी ट्रॉफी भी फर्स्ट क्लास क्रिकेट का ही हिस्सा है।