दिल्ली के खिलाफ क्यों नहीं खेल रहे हैं मुंबई इंडियंस के कप्तान हार्दिक पांड्या
आईपीएल में आज दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में सीजन का पहला मुकाबला खेला जा रहा है, जहां 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस का सामना दिल्ली कैपिटल्स से हो रहा है। दोनों टीमों के लिए यह दूसरा मुकाबला है। पहले मुकाबले में मुंबई ने कोलकाता नाईट राइडर्स को जबकि दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को हराया था। मुंबई ने 14 साल बाद अपना पहला मुकाबला जीता था। आज के मुकाबले में मुंबई इंडियंस की कप्तानी सूर्यकुमार यादव कर रहे हैं, यानी प्लेइंग इलेवन में हार्दिक पांड्या नहीं हैं। मुंबई इंडियंस की नजर इस बात छठे ट्रॉफी पर है जिसकी शुरुआत उसने शानदार तरीके से की है। आखिरी आईपीएल ट्रॉफी मुंबई इंडियंस ने साल 2020 में जीता था।
क्यों नहीं खेल रहे हैं हार्दिक पांड्या
इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीता और पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। टॉस के समय सूर्या ने बताया कि क्यों हार्दिक आज का मुकाबला नहीं खेल रहे हैं। सूर्या ने बताया कि हार्दिक फिट नहीं हैं और इसलिए वह आज का मुकाबला नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह प्लेइंग इलेवन में साउथ अफ्रीका के ऑलराउंडर कार्बिन बॉश को जगह मिली है। इसके अलावा अल्लाह गजनफर आज का मुकाबला नहीं खेल रहे हैं। उनकी जगह मिचेल सैंटनर को मौका मिला है। दीपक चाहर भी आज का मुकाबला खेल रहे हैं। मुंबई इंडियंस ने आज के मैच में इंपैक्ट प्लेयर के तौर पर मयंक मार्कंडे, रॉबिम मिंज, राज बावा और ट्रेंट बोल्ट को रखा है।
आज के मैच में मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन-
मुंबई इंडियंस (प्लेइंग इलेवन): रोहित शर्मा, रयान रिकेलटन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), नमन धीर, शेरफेन रदरफोर्ड, मिशेल सेंटनर, कॉर्बिन बॉश, शार्दुल ठाकुर, दीपक चाहर, जसप्रित बुमराह।
क्रिकेट की ताजा ख़बरें (Cricket News in Hindi )पढ़ें हिंदी में और देखें CSK बनाम PBKS छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Sports पर. और आईपीएल 2026 अंक तालिका, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।
समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटब ... और देखें
End of Article