'19वें ओवर में ही मैच खत्म कर देते...', तिलक वर्मा ने जीतने के बाद आखिर क्यों दिया ऐसा बयान?
Tilak Varma Statement: आतिशी बल्लेबाजी करके भारत को जीत दिलाने वाले तिलक वर्मा ने आइए जानते हैं क्या-क्या कहा? उन्होंने बयान के दौरान ये भी कहा है कि वह तो 19वें ओवर में ही लक्ष्य हासिल कर सकते थे.
Tilak Varma Statement: न्यूजीलैंड के साथ खेले गए दूसरे टी-20 मैच में भारतीय क्रिकेट टीम ने 4 विकेट से रोमांचक जीत दर्ज की. भारत की इस जीत के हीरो रहे तिलक वर्मा, जिन्होंने ताबड़तोड़ अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए टीम इंडिया को 181 रनों के लक्ष्य के पार पहुंचाया. इस बेहतरीन प्रदर्शन के लिए तिलक वर्मा को प्लेयर ऑफ द मैच के अवॉर्ड से नवाजा गया. तो आइए जानते हैं कि इस अवॉर्ड को जीतने के बाद तिलक वर्मा ने क्या-क्या कहा...
तिलक वर्मा ने खेली मैच जिताऊ पारी
अपनी धाकड़ बल्लेबाजी के लिए पहचाने जाने वाले तिलक वर्मा ने एक बार फिर अपनी काबिलियत साबित कर दिखाई. न्यूजीलैंड के साथ खेले गए दूसरे टी-20 मैच में वह 6वें नंबर पर बल्लेबाजी करने के लिए मैदान पर आए. उस वक्त टीम इंडिया मुश्किल स्थिति में थी, लेकिन उन्होंने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी कर टीम इंडिया में फिर जीत की आस जगाई.
Tilak 𝐂𝐋𝐔𝐓𝐂𝐇 Varma 🫡
— BCCI (@BCCI) October 24, 2026
The #TeamIndia Vice-Captain walks away with a well-deserved POTM award 👏
Scorecard ▶️ https://t.co/FZtUFIFWS2#NZvINDpic.twitter.com/zyfDlnctxQ
तिलक ने पहले 6वें विकेट के लिए नमन धीर के साथ 42 रनों की पार्टनरशिप बनाई, फिर नितीश कुमार रेड्डी के साथ मिलकर सातवें विकेट के लिए नाबाद 69 रनों की साझेदारी बनाई और भारत को जीत की दहलीज पार कराई. तिलक की पारी की बात करें, तो उन्होंने 26 गेंदों पर 6 चौकों और 1 छक्के की मदद से 51 रनों की नाबाद अर्धशतकीय पारी खेली, जिसके लिए उन्हें प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया.
क्या बोले तिलक वर्मा?
PAISA VASOOL BLOCKBUSTER 🍿
Watch the HERO VIDA India Tour of New Zealand, 2nd T20I LIVE NOW on Sony Sports Network TV channels, Sony LIV & Sony Vizha. #SonySportsNetwork#SonyLIV#NZvINDpic.twitter.com/rHKU4oYlo7 — Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) October 24, 2026
भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी तिलक वर्मा को उनकी मैच जिताऊ पारी के लिए प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया. इस अवॉर्ड को जीतने के बाद पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में तिलक ने कहा, उस समय, मैं बस अंत तक खेलने के बारे में सोच रहा था. मैच से ठीक पहले, मेरी हेड कोच और बैटिंग कोच से बात हुई थी.हमें पूरा भरोसा था कि अगर हम मैच को आखिरी ओवरों तक ले गए, तो हम जीत सकते हैं.
19वें ओवर में ही जीत सकते थे मैच
Scoop, smash, swivel - Tilak brought out the full range and kept the boundaries flowing! 💙
— Sony Sports Network (@SonySportsNetwk) October 24, 2026
Watch the HERO VIDA India Tour of New Zealand, 2nd T20I LIVE NOW on Sony Sports Network TV channels, Sony LIV & Sony Vizha. #SonySportsNetwork#SonyLIV#NZvINDpic.twitter.com/c4sfZ9caCJ
तिलक वर्मा ने आगे कहा कि अगर नमन धीर आउट न होते, तो वह मैच को 19वें ओवर में ही खत्म कर सकते थे. बदकिस्मती से नमन 17 गेंद पर 31 रन बनाकर आउट हो गए. तिलक वर्मा ने आगे कहा, "मैंने नमन से कहा था कि हमें अंत तक टिके रहना है और जब स्पिनर गेंदबाजी कर रहे हों, तो जोर लगाना है. पिच थोड़ी धीमी थी, बदकिस्मती से नमन आउट हो गया, वरना हम 19वें ओवर में ही मैच खत्म कर देते. फिर हम हैदराबाद के लड़कों ने मिलकर योजना बनाई कि हमें आक्रामक इरादा दिखाना है, खाली जगहों में शॉट खेलने हैं और तेजी से दौड़ना है. मुझे लगता है कि हमने ऐसा ही किया, जिससे हमें 8-10 बहुत जरूरी रन मिले. हमें पता था कि हम तेज गेंदबाजों के खिलाफ बाउंड्री लगा सकते हैं और खाली जगहों में शॉट खेल सकते हैं."