IND vs AFG T20: भारत-अफगानिस्तान मैच टालने की मांग, BRICS समिट के चलते दिल्ली पुलिस ने DDCA को लिखा पत्र

Hari Bhoomi NaN days ago

By: दिलीप चतुर्वेदी

India Afghanistan T20 Match Postpone Request

नई दिल्ली: दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने भारत और अफगानिस्तान के बीच 13 सितंबर को अरुण जेटली स्टेडियम में होने वाले T20 इंटरनेशनल क्रिकेट मैच को टालने या पुनर्निर्धारित करने का अनुरोध किया है। ट्रैफिक पुलिस के डिप्टी कमिश्नर (सेंट्रल रेंज) ने 9 सितंबर को दिल्ली एवं जिला क्रिकेट संघ (DDCA) के सचिव को पत्र भेजकर मैच को BRICS समिट के बाद किसी उपयुक्त तारीख पर कराने का आग्रह किया है।

पत्र में कहा गया है कि 11 से 13 सितंबर तक दिल्ली में BRICS समिट आयोजित होना है। इस दौरान बड़ी संख्या में विदेशी प्रतिनिधियों, गणमान्य व्यक्तियों और VVIP के दिल्ली आने की संभावना है। समिट के मद्देनजर दिल्ली ट्रैफिक पुलिस को VVIP रूट रेगुलेशन, ट्रैफिक डायवर्जन, रूट क्लियरेंस और सुरक्षा व्यवस्था में बड़े पैमाने पर तैनात रहना होगा।

India Afghanistan T20 Match Postpone DDCA Request
t

ट्रैफिक पुलिस के मुताबिक, 13 सितंबर के क्रिकेट मैच में करीब 25 हजार से 35 हजार दर्शकों के पहुंचने की उम्मीद है। अरुण जेटली स्टेडियम के आसपास DD Marg, BSZ Marg, Minto Road, Kamla Market और आसपास की सड़कों पर पहले से ही भारी वाहन और पैदल आवाजाही रहती है। मैच के कारण BSZ Marg, माता सुंदरी कॉलेज, राजघाट और बाल भवन के आसपास अतिरिक्त ट्रैफिक और पार्किंग दबाव से जाम की स्थिति बन सकती है।

पुलिस ने कहा है कि BRICS और क्रिकेट मैच की व्यवस्थाएं एक साथ होने पर ट्रैफिक डायवर्जन, पार्किंग, भीड़ नियंत्रण, इमरजेंसी एक्सेस और रूट क्लियरेंस में मैनपावर पर गंभीर दबाव पड़ सकता है। पत्र स्पेशल पुलिस कमिश्नर, ट्रैफिक की मंजूरी से भेजा गया है।