चेपक में CSK की लगातार 6ठी हार, धोनी की टीम ने IPL में सबसे अधिक बार ठोका 200 प्लस रन

Prabhat Khabar NaN days ago

CSK vs PBKS: चेन्नई सुपर किंग्स को एक बार फिर अपने होम ग्राउंड में हार का सामना करना पड़ा. चेपॉक में चेन्नई की यह लगातार 6ठी हार थी.

Chennai Super Kings

CSK vs PBKS: चेन्नई सुपर किंग्स के लिए आईपीएल 2026 अब तक ठीक नहीं रहा है. पहले मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने 8 विकेट से हराया, तो दूसरे मैच में पंजाब ने 5 विकेट से हरा दिया. चेपॉक में पंजाब किंग्स ने पिछले सीजन में भी चेन्नई को हराया था. 30 अप्रैल 2025 को खेले गए मुकाबले में पंजाब ने सीएसके को 4 विकेट से हराया था.

चेपॉक में चेन्नई की लगातार 6ठी हार

3 अप्रैल 2026- पंजाब ने 5 विकेट से हराया

30 अप्रैल 2025 – पंजाब ने 4 विकेट से हराया
25 अप्रैल 2025 – सनराइजर्स हैदराबाद ने 5 विकेट से हराया
11 अप्रैल 2025 – केकेआर ने 8 विकेट से हराया
5 अप्रैल 2025 – दिल्ली कैटिल्स ने 25 रन से हराया
28 मार्च 2025 – आरसीबी ने 50 रन से हराया

इतिहास में सबसे ज्यादा बार 200 प्लस रन का रिकॉर्ड चेन्नई के नाम

आइपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स ने 209 रन बनाये और इसके साथ ही आरसीबी को पीछे छोड़ते हुए सबसे अधिक एक पारी में 200 प्लस रन बनानेवाली टीम बन गयी है. सीएसके ने 36 बार ऐसा किया है, जबकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू 35 बार ऐसा कर चुकी है.

सबसे ज्यादा बार 200 रन
36 बार – चेन्नई सुपर किंग्स
35 बार – रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू
33 बार – पंजाब किंग्स
32 बार – मुंबई इंडियंस
30 बार – कोलकाता नाइट राइडर्स