IND VS NZ: कितनी तारीख को खेला जाएगा भारत-न्यूजीलैंड के बीच चौथा टी-20 मैच? आज ही नोट कर लें डेट और सही टाइम

NewsNationTv NaN days ago

IND VS NZ Fourth T20I: न्यूजीलैंड के साथ खेली जा रही टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है. तो आइए जानते हैं कि अब चौथा मैच कब, कहां और कितनी तारीख को खेला जाएगा.

IND VS NZ Fourth T20I
भारत बनाम न्यूजीलैंड Photograph: (AI)

IND VS NZ Fourth T20I: भारत और न्यूजीलैंड के बीच 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है. सीरीज के शुरुआती तीनों ही मैचों में जीत दर्ज करते हुए भारतीय क्रिकेट टीम ने इस सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है. ऐसे में अब भारत बचे हुए दोनों ही मैचों में जीत दर्ज करके मेजबान टीम को क्लीन स्वीप करना चाहेगा, तो वहीं न्यूजीलैंड की टीम अगले मैच में भी अपनी पहली जीत की तलाश में मैदान पर उतरेगी. ऐसे में दर्शकों को एक और हाईवोल्टेज मैच देखने को मिल सकता है. तो आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि भारत-न्यूजीलैंड के बीच सीरीज का चौथा मैच कब, कहां, कितने बजे और कितनी तारीख को खेला जाएगा?

IND VS NZ: कितनी तारीख को खेला जाएगा चौथा टी-20?

भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच खेली जा रही टी-20 आई सीरीज का चौथा मुकाबला 30 अक्टूबर, शुक्रवार के दिन खेला जाएगा.

IND VS NZ: कहां खेला जाएगा अगला मैच?

न्यूजीलैंड के साथ जारी टी-20 सीरीज का चौथा मैच टीम इंडिया 30 अक्टूबर को खेलेगी. ये मैच ऑकलैंड के इडेन पार्क में खेला जाएगा.

IND VS NZ: कितने बजे शुरू होगा चौथा टी-20?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही टी-20 सीरीज के सभी मुकाबले एक ही वक्त पर शुरू हो रहे हैं. जी हां, शुरुआती 3 मैचों की ही तरह चौथा मैच भी लोकल टाइमजोन के हिसाब से रात 8 बजे से खेला जाएगा. जबकि भारतीय समयानुसार, मुकाबला 12.30 बजे शुरू होगा. टॉस के लिए दोनों कप्तान 12 बजे मैदान पर उतरेंगे.

अब क्लीन स्वीप करने पर होगी भारत की नजर

न्यूजीलैंड के साथ खेली जा रही 5 मैचों की टी-20 सीरीज में टीम इंडिया ने अपना दबदबा कायम रखा है. पहले मैच में हेगले ओवल में खेले गए पहले मैच में भारत ने 4 विकेट से जीत दर्ज की, इसी मैदान पर दूसरा टी-20 मैच खेला गया, जिसे भारत ने एक बार फिर 4 विकेट से जीत लिया. फिर, तीसरा टी-20 मैच वेलिंगटन में खेला गया, जिसमें भारतीय टीम ने 6 विकेट से बड़ी जीत दर्ज की. इसी के साथ इस सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर ली है. अब श्रेयस अय्यर एंड कंपनी की नजरें इस सीरीज के बचे हुए दोनों मैचों को जीतकर मेजबानों को क्लीन स्वीप करने पर होगी.

पहली जीत की तलाश में होगी न्यूजीलैंड

भारत के साथ खेली जा रही टी-20  सीरीज में अब तक न्यूजीलैंड के हाथ सिर्फ निराशा लगी है. ऐसे में अब अगले यानि चौथे टी-20 मैच में न्यूजीलैंड की टीम अपना बेस्ट प्रदर्शन देते हुए हर हाल में जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान पर उतरेगी. ताकि वह सीरीज में अपनी जीत का खाता खोल सके. चूंकि, अगर भारत अगला मैच भी जीत लेता है, तो वह मेजबानों को क्लीन स्वीप करने से महज एक कदम पीछे रह जाएगा. इसलिए भले ही न्यूजीलैंड इस सीरीज में 0-3 से पिछड़ चुकी है, लेकिन अगर वह अगला मैच हार जाती है, तो उसपर क्लीन स्वीप का खतरा मंडराने लगेगा.