WI vs NZ 5th ODI: New Zealand को लगा तगड़ा झटका, West Indies के खिलाफ पांचवें वनडे से बाहर हुए Daryl Mitchell

cricketnmore.com NaN days ago

Daryl Mitchell हिप स्ट्रेन के कारण West Indies के खिलाफ 5th ODI से बाहर हो गए हैं। New Zealand पहले ही सीरीज में 3-1 की अजेय बढ़त बना चुका है।

Daryl Mitchell 5th ODI से बाहर, West Indies vs New Zealand ODI Series
Daryl Mitchell 5th ODI से बाहर, West Indies vs New Zealand ODI Series (Image Source: Google)

Daryl Mitchell Ruled Out of 5th ODI: वेस्टइंडीज और न्यूजीलैंड के बीच वनडे सीरीज का पांचवां और आखिरी मुकाबला (WI vs NZ 5th ODI) बुधवार, 22 जुलाई को बारबाडोस के केनिंग्सटन ओवल स्टेडियम में खेला जाएगा। गौरतलब है कि इस मुकाबले से पहले न्यूजीलैंड टीम को एक बड़ा झटका है और उनके बैटिंग ऑलराउंडर डेरिल मिचेल (Daryl Mitchell) चोटिल होने के कारण सीरीज के आखिरी मुकाबले से बाहर हो गए हैं।

न्यूजीलैंड क्रिकेट ने खुद अपने आधिकारिक एक्स अकाउंट से एक ट्वीट साझा करके फैंस को इस खबर की जानकारी दी है। उन्होंने अपने बयान में लिखा, "डेरिल मिचेल वेस्टइंडीज के खिलाफ पांचवें और आखिरी ODI से बाहर हो गए हैं। उन्हें लो-ग्रेड हिप स्ट्रेन (हल्की कूल्हे की चोट) हुई है। वो आज बारबाडोस से रवाना हो रहे हैं और न्यूजीलैंड अपने घर वापस जाएंगे ताकि थोड़ा और आराम करके रिकवर कर सकें।"

बताते चलें कि वेस्टइंडीज टूर पर डेरिल मिचेल न्यूजीलैंड के लिए वनडे सीरीज में सर्वाधिक रन बनाने वाले खिलाड़ी है। उन्होंने 3 मैचों में 40.33 की औसत से 121 रन बनाकर ये कारनामा किया है। ध्यान दें कि वो अपने हिप स्ट्रेन इंजरी के कारण चौथा वनडे भी नहीं खेल पाए थे। इस मुकाबले में उनकी जगह निक केली ने ली थी।

बात करें अगर इस वनडे सीरीज की तो मेहमान टीम न्यूजीलैंड ने चार मैचों के बाद वेस्टइंडीज पर 3-1 की अजेय बढ़त बना ली है। ऐसे में अब उनकी निगाहें पांचवें वनडे जीतकर सीरीज को 4-1 पर खत्म करने पर टिकी होगी।

न्यूजीलैंड स्क्वाड: हेनरी निकोल्स, विल यंग, मार्क चैपमैन, टॉम लैथम (विकेटकीपर), डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सेंटनर (कप्तान), नाथन स्मिथ, जैकब डफी, जायडेन लेनॉक्स, मिचेल हे, क्रिस्टियन क्लार्क, बेन लिस्टर, मैथ्यू फिशर, निक केली।