'2 या 3 मैचों के बाद उसकी आलोचना...' वैभव सूर्यवंशी को लेकर जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने कह दी ये बड़ी बात
Vaibhav Sooryavanshi: भारत और जिम्बाब्वे के बीच 3 टी20 मैचों की सीरीज की शुरुआत 23 जुलाई से होगी. इस सीरीज के लिए भारतीय टीम जिम्बाब्वे पहुंच चुकी है और प्रैक्टिस कर रही है. इस सीरीज के लिए टीम इंडिया के स्क्वाड में 15 साल के सनसनी बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी को भी शामिल किया गया है. इस सीरीज से पहले जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने वैभव सूर्यवंशी को लेकर बड़ा बयान दिया है. उन्होंने कहा कि इतनी कम उम्र में इंटरनेशनल क्रिकेट खेलना ही अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है. सिर्फ 2 या 3 मैचों के आधार पर किसी खिलाड़ी की आलोचना करना सही नहीं है.
वैभव सूर्यवंशी बन सकते हैं सबसे बड़े क्रिकेटर - सिकंदर रजा
जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जियोस्टार से बातचीत में कहा कि वैभव सूर्यवंशी बेहद प्रतिभाशाली खिलाड़ी हैं. अगर सिर्फ 15 साल की उम्र में कोई खिलाड़ी इंटरनेशनल क्रिकेट खेल रहा है तो उसकी आलोचना सिर्फ 2 या 3 मैचों के आधार पर नहीं होना चाहिए. उसके आसपास कई अनुभवी खिलाड़ी मौजूद हैं. अगर उसका सही तरीके से मार्गदर्शन और मैनेज किया गया तो वह आने वाली पीढ़ी का सबसे बड़ा क्रिकेटर बन सकता है.
🚨 SIKANDAR RAZA PRAISES VAIBHAV SURYAVANSHI
— MARCUS (@MARCUS907935) July 21, 2026
He is a very talented guy. If a 15 year old kid is playing international cricket it's a big deal and people should not criticize him after just one or two failures. If he is managed and handled well he could become a generational… pic.twitter.com/XJrdeG16XJ