IPL 2026: RCB की जीत पर सेलेब्स का रिएक्शन वायरल, विराट कोहली के लिए करण जौहर-ऋषभ शेट्टी ने कही ये बात

Hari Bhoomi NaN days ago

RCB की IPL 2026 जीत के बाद सिर्फ फैंस ही नहीं, बल्कि फिल्म इंडस्ट्री के कई बड़े सितारे भी खुशी से झूम उठे। करण जौहर, ऋषभ शेट्टी, रणदीप हुड्डा और दुलकर सलमान ने विराट कोहली और टीम को बधाई दी।

Celebrity Reaction On RCB IPL Win

RCB की जीत पर सेलेब्स का रिएक्शन वायर

  • Published: 01 Jun 2026, 11:15 AM IST
  • Last Updated: 01 Jun 2026, 11:15 AM IST

IPL 2026: रविवार को खेले गए IPL 2026 के फाइनल मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) ने गुजरात टाइटन्स को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया। लगातार दूसरी बार चैंपियन बनने के बाद टीम को देशभर से बधाइयां मिल रही हैं। फिल्म और मनोरंजन जगत की कई मशहूर हस्तियों ने भी सोशल मीडिया पर RCB और विराट कोहली की तारीफ की।

करण जौहर ने दी शुभकामनाएं

Karan Johar
Karan Johar

फिल्ममेकर करण जौहर ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर RCB को जीत की बधाई दी। उन्होंने टीम की लगातार दूसरी जीत की सराहना करते हुए खिलाड़ियों और टीम प्रबंधन की तारीफ की।

ऋषभ शेट्टी ने जताई खुशी

'कांतारा' फेम अभिनेता ऋषभ शेट्टी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए RCB को IPL 2026 चैंपियन बनने की बधाई दी। उन्होंने लिखा कि विराट कोहली को जीत दिलाते और भावुक अंदाज में जश्न मनाते देखना बेहद खास पल था।

रणदीप हुड्डा ने किया सलाम

अभिनेता रणदीप हुड्डा ने भी RCB की जीत पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि टीम और उन सभी फैंस को बधाई, जिन्होंने वर्षों तक टीम पर भरोसा बनाए रखा। साथ ही उन्होंने विराट कोहली के संघर्ष और सफर को सलाम किया।

दुलकर सलमान ने की विराट की तारीफ
 

साउथ सुपरस्टार दुलकर सलमान ने RCB को लगातार दूसरी बार चैंपियन बनने पर बधाई दी। उन्होंने विराट कोहली की शानदार पारी की तारीफ करते हुए कहा कि उन्होंने सबसे अहम मौके पर बेहतरीन प्रदर्शन किया। दुलकर ने पूरी टीम और RCB के जुनूनी फैंस को भी शुभकामनाएं दी।

सोनू सूद ने भी दी बधाई 

दूसरी बार चैंपियन बनी RCB
IPL 2026 का खिताब जीतकर RCB ने इतिहास रच दिया है। टीम की इस शानदार उपलब्धि पर खेल जगत के साथ-साथ फिल्म इंडस्ट्री के सितारे भी खुशी जाहिर कर रहे हैं।