SA vs AUS 3rd Test: साउथ अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया! कौन जीतेगा केपटाउन टेस्ट? जानिए Match Prediction, Pitch Report और Playing XI

cricketnmore.com NaN days ago
SA vs AUS 3rd Test Match Prediction, केपटाउन पिच रिपोर्ट और दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI
SA vs AUS 3rd Test Match Prediction, केपटाउन पिच रिपोर्ट और दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग XI (SA vs AUS 3rd Test Match Prediction)

गौरतलब है कि इन दोनों टीमों के मौजूदा टेस्ट सीरीज का पिछला मुकाबला गकेबरहा में खेला गया था। यहां मेजबान साउथ अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को एक इनिंग और 31 रनों से पटकनी दी। गकेबरहा टेस्ट के हीरो टेम्बा बावुमा रहे। उन्होंने 179 रनों शानदार पारी खेली थी।

दिन - मंगलवार, 27 अक्टूबर 2026
समय - 02:00 PM IST
वेन्यू - न्यूलैंड्स क्रिकेट स्टेडियम, गकेबरहा

Newlands, Cape Town Pitch Report

केपटाउन की पिच पर उछाल और तेज गेंदबाजों को मदद मिलने के लिए जाना जाता है। यहां बल्लेबाजी करना एक बार फिर चुनौतीपूर्ण रहने वाला है। तेज गेंदबाजों को इस पिच पर काफी मदद मिल सकती है। दोनों ही टीमें बल्लेबाजी में संघर्ष करती नजर आई हैं, ऐसे में इस मुकाबले में भी कम स्कोर वाला टेस्ट देखने को मिल सकता है।

यहां अब तक 62 टेस्ट खेले गए हैं। इनमें से 24 पहले बल्लेबाज़ी और 26 पहले गेंदबाज़ी करने वाली टीमों ने जीते। केपटाउन में पहली टेस्ट पारी का औसत स्कोर 325 रन रहा है, जो कि दूसरी पारी में 288 रन, तीसरी पारी में 237 रन और चौथी पारी में 158 रन हो जाता है।

SA vs AUS Test Head To Head Record

कुल - 104

साउथ अफ्रीका - 28
ऑस्ट्रेलिया - 55
ड्रॉ - 21

SA vs AUS 3rd Test : Where to Watch?

साउथ अफ्रीका-ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले सभी मुकाबले भारतीय क्रिकेट फैंस OTT प्लेटफॉर्म Fancode App पर इन्जॉय कर सकते हैं।

SA vs AUS 3rd Test: Player to Watch Out For

साउथ अफ्रीका की टीम से टेम्बा बावुमा, वियान मुल्डर और मार्को यानसेन स्टार प्लेयर्स हो सकते हैं जिन पर सभी की निगाहें रहेंगी। वहीं बात करें अगर ऑस्ट्रेलिया टीम की तो टेविस हेड, जोश हेजलवुड और स्कॉट बोलैंड अपने प्रदर्शन से कमाल कर सकते हैं।

South Africa vs Australia 3rd Test Probable Playing XI

South Africa Test Probable Playing XI: एडेन मार्कराम, मार्क्स एकरमैन, डेविड बेडिंघम, टेम्बा बावुमा (कप्तान), मैथ्यू ब्रीत्ज़ेक, रियान रिकेल्टन (विकेटकीपर), वियान मुल्डर,  मार्को यानसेन, कगिसो रबाडा, साइमन हार्मर, गेराल्ड कोएत्ज़ी।

Australia Test Probable Playing XI: ट्रेविस हेड, मैट रेन्शॉ, मार्नस लाबुशेन, स्टीव स्मिथ, कैमरून ग्रीन, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, पैट कमिंस (कप्तान), मिचेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेजलवुड।

South Africa vs Australia Today's Match Prediction

इस टेस्ट सीरीज के तीसरे मुकाबले में साउथ अफ्रीका की टीम जीत हासिल करने के लिए फेवरेट रहेगी।

SA vs AUS 3rd Test Match Prediction, Pitch Report, Today Match Prediction, SA vs AUS Predicted XIs, Playing XI, Cricket Tips, Injury Update, South Africa vs Australia Match Preview

Disclaimer: यह आर्टिकल लेखक की समझ और विश्लेषण पर आधारित है।