Simon Keene का Deadly Short Ball देखा क्या? Yashasvi Jaiswal को टेकने पड़े घुटने; देखें VIDEO
ये घटना India-A की दूसरी पारी के चौथे ओवर में घटी। Simon Keene न्यूजीलैंड-ए के लिए अपना दूसरा ओवर करने आए थे। इसकी पहली ही गेंद पर उन्होंने यशस्वी जायसवाल को सरप्राइज किया। साइन ने तेज रफ्तार से एक शॉर्ट बॉल फेंका। यहां पहली नज़र में ऐसा लगा कि गेंद पिच से टकराने के बाद जायसवाल से दूर जाएगी, लेकिन ऐसा कुछ हुआ नहीं।
साइमन की गेंद बाहर जाने की जगह अंदर की तरफ आई। यशस्वी ने गेंद से बचने के लिए शरीर को पीछे हटाया, लेकिन इसके बावजूद वो बच नहीं पाए। साइन की बॉल यशस्वी के दस्ताने से टकराई और फिर सीधे विकेटकीपर मिचेल हे के हाथों में चली गई। ये एक ऐसी बॉल थी जिस पर बड़े से बड़ा बल्लेबाज़ चकमा खा जाता। आप नीचे इस घटना का पूरा वीडियो देख सकते हो।
बताते चलें कि यशस्वी के लिए ये मुकाबला बेहद निराशाजनक रहा है। वो पहली पारी में 45 गेंदों पर 17 रन करके आउट हुए। वहीं दूसरी पारी में उन्होंने 9 गेंदों पर 5 रन करके अपना विकेट खो दिया। बात करें साइमन की तो उन्होंने पूरे मैच में कुल 6 विकेट चटका दिए हैं। उन्होंने न्यूजीलैंड के लिए पहली पारी में 11.3 ओवर में 24 रन देकर 5 विकेट झटके। दूसरी पारी में वो खबर लिखे जाने तक 8 ओवर में 19 रन देकर 1 विकेट ले चुके हैं।
Look at the face of #Jaiswal.. So disappointed Bowlers bowling #wobbleball beating outside edge and then bowled occasional #short ball.. But our Great #GG will play #jaddu #Washi and #NKR on these green pitches like at #SCG in 24 #IndAvsNZA https://t.co/2MlfhaVCWW
— Tanuj (@Chris_gayle90) October 25, 2026
मैच का हाल: 1st Unofficial Test के दो दिनों का खेल पूरा हो चुका है। भारत ने अपनी दूसरी पारी 2 विकेट खोकर 106 रन जोड़े हैं। मैदान पर देवदत्त पडिक्कल (89 गेंदों पर 56 रन) और साईं सुदर्शन (104 गेंदों पर 39) को जोड़ी मौजूद है। इससे पहले भारतीय टीम ने पहली पारी में 113 रन और न्यूजीलैंड ने 317 रन बनाए।
ऐसी है दोनों टीमें
भारत ए (प्लेइंग XI): यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, देवदत्त पडिक्कल, साई सुदर्शन, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर/कप्तान), यश राठौड़, वॉशिंगटन सुंदर, अंशुल कंबोज, औकिब नबी, आकाश दीप, मुकेश चौधरी।
न्यूजीलैंड ए (प्लेइंग XI): रीस मारियू (कप्तान), कर्टिस हीफी, टिम रॉबिन्सन, मैथ्यू बॉयल, डीन फॉक्सक्रॉफ्ट, मिचेल हे (विकेटकीपर), साइमन कीन, क्रिस्टियन क्लार्क, फ्रेजर शीट, जेडन लेनॉक्स, जैक गिब्सन।