IND VS NZ: आज दोपहर में कितने बजे शुरू होगा तीसरा टी-20 मैच? जानिए कहां देख सकेंगे लाइव मैच

NewsNationTv NaN days ago

IND VS NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी-20 सीरीज का तीसरा मैच आज खेला जाएगा. आइए जानते हैं कि मैच कितने बजे शुरू होगा और आप इसे लाइव कहां देख सकेंगे.

IND VS NZ
भारत बनाम न्यूजीलैंड

IND VS NZ: भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही 5 मैचों की टी-20 सीरीज खेली जा रही है. सीरीज का तीसरा मैच आज यानि मंगलवार को खेला जाने वाला है. इस मैच को अगर श्रेयस अय्यर एंड जीतने में कामयाब हो जाती है, तो वह सीरीज में 3-0 की अजेय बढ़त हासिल कर लेगी. वहीं, दूसरी ओर कीवी टीम है, जो हर हाल में इस मैच में जीत दर्ज करके सीरीज में जीत का खाता खोलना चाहेगी. जीत किसी की भी हो, फैंस को एक हाईवोल्टेज मैच देखने को मिलना तय है, क्योंकि दोनों ही टीमों में एक से बढ़कर एक खतरनाक खिलाड़ी मौजूद हैं. तो आइए इस आर्टिकल में आपको बताते हैं कि मैच कितने बजे शुरू होगा और आप इसे लाइव कहां देख सकेंगे.

IND VS NZ: कितने बजे शुरू होगा आज मैच?

भारत और न्यूजीलैंड के बीच खेली जा रही टी-20 सीरीज का तीसरा मैच आज यानि मंगलवार को खेला जा रहा है. ये मैच शुरुआती दोनों टी-20 मैचों की ही तरह लोकल टाइमजोन के हिसाब से रात 8 बजे से खेला जाएगा. तो वहीं, भारतीय समयानुसार, मैच दोपहर 12.30 बजे शुरू होगा. वहीं, टॉस के लिए दोनों कप्तान 12 बजे मैदान पर उतरेंगे.

IND VS NZ: कहां देख सकेंगे लाइव एक्शन?

IND VS NZ के बीच खेले जाने वाले तीसरे टी20 मैच का लाइव टेलीकास्ट सोनी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर होने वाला है. भारत में सोनी 3 और सोनी 1 पर इस मैच का टेलीकास्ट किया जाएगा. इसके अलावा अन्य भाषाओं में भी इस मुकाबले का प्रसारण किया जाएगा.

वहीं इस मैच की लाइव स्ट्रीमिंग सोनी लिव ऐप और उसकी वेबसाइट पर की जाएगी. भारत और न्यूजीलैंड के बीच होने वाले इस मुकाबले का फ्री में प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स पर किया जाने वाला है, जहां आप फ्री डिश टीवी पर इस मुकाबले को लाइव देख सकते हैं.

IND VS NZ:  पिच रिपोर्ट

भारतीय क्रिकेट टीम और न्यूजीलैंड क्रिकेट टीम के बीच तीसरा टी-20 मैच वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम पर खेला जाएगा. इस स्टेडियम की पिच पर बल्लेबाजों और गेंदबाजों दोनों को मदद मिलने की उम्मीद है. यहां गेंद में अच्छा उछाल मिलता है, जिससे बल्लेबाजों के लिए शॉट खेलना आसान हो सकता है. हालांकि, शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को हवा और गेंद की स्विंग से फायदा मिल सकता है. मैच आगे बढ़ने के साथ बल्लेबाज बड़ी पारी खेलने की कोशिश करेंगे, जबकि स्पिन गेंदबाज बीच के ओवरों में रन गति पर अंकुश लगाने की भूमिका निभा सकते हैं.

IND VS NZ: हेड टू हेड

टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच अब तक कुल 33 टी-20 इंटरनेशनल मैच खेले गए हैं, जिसमें टीम इंडिया ने 21 मैच जीते हैं, तो न्यूजीलैंड की टीम ने 11 मैचों में बाजी मारी है और एक मैच टाई रहा है. दोनों टीमों के बीच पिछले 4 मैचों में भारतीय टीम ने ही जीत दर्ज की है. इतना ही नहीं, न्यूजीलैंड की सरजमीं पर भारत-न्यूजीलैंड के बीच 14 मैच खेले गए हैं, जिसमें भारतीय क्रिकेट टीम ने 9 और मेजबान कीवी टीम ने 4 मैच जीते हैं, जबकि एक मैच टाई हुआ है.