SA VS AUS: केपटाउन टेस्ट में पैट कमिंस ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, पहले बैटिंग करने उतरेगी साउथ अफ्रीका

NewsNationTv NaN days ago
SA VS AUS
साउथ अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया

SA VS AUS Toss Report: साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही 3 मैचों की टेस्ट सीरीज का तीसरा और सीरीज निर्णायक मुकाबला आज से शुरू हो रहा है. केपटाउन में खेले जाने वाले इस मैच में जब टॉस के लिए सिक्का उछला, तो मेहबान कप्तान पैट कमिंस के पक्ष में गिरा. ऑस्ट्रेलियाई कप्तान ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है. नतीजन, अफ्रीकी टीम पहले बल्लेबाजी करने मैदान पर उतरेगी.

ऑस्ट्रेलिया ने प्लेइंग-11 में किए 4 बदलाव

साउथ अफ्रीका के साथ खेली जा रही टेस्ट सीरीज के तीसरे मैच में ऑस्ट्रेलियाई कप्तान पैट कमिंस ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला कर लिया है. साथ ही कैप्टन ने बताया कि प्लेइंग-11 में उन्होंने 4 बदलाव किए हैं. टॉस पर पैट कमिंस ने कहा, "हम बॉलिंग करेंगे. विकेट में नमी लग रही है. चार बदलाव किए गए हैं. कूपर कोनोली, कैमरून ग्रीन और नाथन लियोन टीम में आए हैं. उन्होंने आज सुबह फिर से कोशिश की थी, लेकिन वे संतुष्ट नहीं थे (स्टीव स्मिथ के बाहर रहने की बात हो रही है). बोलैंड को बाहर रखना बहुत मुश्किल फैसला था."

टॉस पर क्या बोले टेम्बा बावुमा?

टेम्बा बावुमा ने पहले बल्लेबाजी करने की बात पर कहा, "कोई दिक्कत नहीं है. विकेट अच्छी लग रही है. जाहिर है कि नई गेंद के साथ थोड़ी चुनौती होगी, लेकिन अगर हम उससे पार पा लेते हैं, तो काफी रन बनाए जा सकते हैं. सीरीज को लेकर भी बात हो रही है कि यह किस मोड़ पर है, जहां दो बेहतरीन टीमें आमने-सामने हैं. न्यूलैंड्स के उत्साही दर्शकों के सामने यहां खेलना हमेशा मजेदार होता है."

कहां देख सकेंगे लाइव एक्शन?

न्यूलैंड्स के केपटाउन में खेले जाने वाले साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच में तीसरे टेस्ट मैच का हर क्रिकेट फैन को बेसब्री से इंतजार है. इस मैच को भारतीय फैंस भी आसानी से घर पर बैठकर देख सकते हैं. भारत में इसका लाइव टैलीकास्ट टीवी पर EURO SPORTS चैनल पर किया जाएगा जहां फैंस आसानी से मुकाबले का लुत्फ उठा सकते हैं. वहीं मुकाबले की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग को लेकर बात की जाए तो इसको फैनकोड ऐप पर किया जाएगा.

साउथ अफ्रीका बनाम ऑस्ट्रेलिया हेड टू हेड

साउथ अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के बीच अब तक कुल 102 टेस्ट मैच खलेे गए हैं. इसमें से 55 मैच ऑस्ट्रेलिया ने जीते हैं, 26 मैच साउथ अफ्रीका ने जीते हैं और 21 मैच ड्रॉ हुए हैं. हेड टू हेड रिकॉर्ड तो ऑस्ट्रेलिया के पक्ष में है. मगर, साउथ अफ्रीका को बिलकुल हल्के में नहीं लिया जा सकता. पिछले मैच में अफ्रीकी टीम ने बारिश से प्रभावित मैच में शानदार प्रदर्शन करते हुए जीत दर्ज की थी. अब घरेलू परिस्थितियों का फायदा उठाकर टीम सीरीज निर्णायक मैच जीतने के इरादे से मैदान पर उतरेगी.

ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग-11

साउथ अफ्रीका : एडेन मार्करम, मार्केस एकरमैन, डेविड बेडिंगहैम, टेम्बा बावुमा (कप्तान), मैथ्यू ब्रेट्जके, रयान रिकेल्टन (विकेटकीपर), वियान मुल्डर, मार्को जानसेन, साइमन हार्मर, कगिसो रबाडा, गेराल्ड कोएत्जी

ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम: ट्रैविस हेड, मैट रेनशॉ, मार्नस लाबुशेन, कैमरून ग्रीन, जोश इंग्लिस, एलेक्स कैरी (विकेटकीपर), कूपर कोनोली, पैट कमिंस (कप्तान), मिशेल स्टार्क, नाथन लियोन, जोश हेजलवुड