RCB के Ex-player ने चुना 2027 ODI वर्ल्ड कप के लिए भारत का संभावित स्क्वाड, जडेजा और जायसवाल को नहीं दी जगह
भारत के पूर्व सलामी बल्लेबाज और आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए भी खेल चुके अभिनव मुकुंद (Abhinav Mukund) ने 2027 वनडे वर्ल्ड कप के लिए अपनी पसंदीदा 15 सदस्यीय भारतीय टीम का चुनाव किया है। इंग्लैंड के खिलाफ वनडे सीरीज में भारत की 1-2 से हार के बाद उन्होंने मंगलवार (21 जुलाई) को यह स्क्वाड चुना, जिसमें कई चौंकाने वाले फैसले देखने को मिले।
क्रिकइन्फो द्वारा उनके सोशल मीडिया अकाउंटर पर शेयर की गई वीडियो में मुकुंद ने अपनी टीम में रोहित शर्मा, शुभमन गिल और विराट कोहली को टॉप-3 बल्लेबाज के तौर पर चुना है। हालांकि उन्होंने बैकअप ओपनर के रूप में यशस्वी जायसवाल को जगह नहीं दी, जो उनकी इस टीम में सबसे बड़ा सरप्राइज है।
मिडिल ऑर्डर में उन्होंने श्रेयस अय्यर को शामिल किया है। वहीं विकेटकीपर के तौर पर केएल राहुल और ईशान किशन को चुना गया है। ऑलराउंडर की भूमिका के लिए मुकुंद ने हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल और वाशिंगटन सुंदर पर भरोसा जताया है।
दिलचस्प बात यह रही कि भारत के सबसे अनुभवी ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा को उन्होंने अपनी टीम में जगह नहीं दी। इसके अलावा स्पिन विभाग में सिर्फ कुलदीप यादव को चुना गया है, जबकि वरुण चक्रवर्ती को भी स्क्वाड से बाहर रखा गया है।
तेज गेंदबाजी आक्रमण में जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, हर्षित राणा और गुरनूर बराड़ को जगह मिली है। वहीं मोहम्मद शमी, अर्शदीप सिंह और हाल ही में अंतरराष्ट्रीय डेब्यू करने वाले प्रिंस यादव मुकुंद की वर्ल्ड कप टीम में जगह नहीं बना सके।
VIDEO:
अभिनव मुकुंद की 2027 ODI वर्ल्ड कप के लिए 15 सदस्यीय टीम:
रोहित शर्मा, शुभमन गिल (कप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, केएल राहुल, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, प्रसिद्ध कृष्णा, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज और गुरनूर बराड़।
आईसीसी 2027 वनडे वर्ल्ड कप अगले साल 4 अक्टूबर से 21 नवंबर 2027 के बीच खेला जाएगा। टूर्नामेंट की मेजबानी इस बार साउथ अफ्रीका, जिम्बाब्वे और नामीबिया संयुक्त रूप से करेगा।