ENG vs IND : बेन डकेट ने लॉर्ड्स में खेली ऐतिहासिक इनिंग, विव रिचर्ड्स का 47 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा

Punjabkesari.in NaN days ago
Sports

स्पोर्ट्स डेस्क : बेन डकेट ने भारत के खिलाफ तीसरे और सीरीज के निर्णायक वनडे मैच में ऐतिहासक रिकॉर्ड बना दिया है। डकेट लॉर्ड्स में सबसे बड़ा व्यक्तिगत वनडे स्कोर बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। इस मुकाम को हासिल करने के लिए उन्होंने 47 साल पुराने विव रिचर्ड्स के रिकॉर्ड को तोड़ा जिन्होंने इससे पहले लॉर्ड्स में सबसे बड़ी पारी खेली थी। 

इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रुक ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी चुनी। मैदान पर ओपनर बेन डकेट और जैकब बेथेल उतरे और कप्तान के इस फैसले को सही साबित करते हुए पहले विकेट के लिए 192 रन जोड़े। बेथल 91 रन बनाकर प्रसिद्ध कृष्णा की गेंद पर रोहित शर्मा के हाथों कैच आउट हो गए। लेकिन डकेट का इरादा साफ था कि उन्हें पारी को लम्बा खेलना है और उन्होंने ऐसा ही किया। डकेट ने लॉर्ड्स में 141 रन बनाए जिसमें 18 चौके और एक छक्का शामिल था, इसी के साथ ही डकेट लॉर्ड्स में सबसे बड़ी व्यक्तिगत वनडे पारी खेलने वाले खिलाड़ी बन गए। 

डकेट ने 47 साल पुराने रिकॉर्ड को तोड़ा जिसे विव रिचर्ड्स ने इंग्लैंड के खिलाफ सन् 1979 में वर्ल्ड कप फाइनल के दौरान बनाया था। रिचर्ड्स ने उस दौरान 138 रन बनाए थे। लिस्ट में तीसरे नम्बर पर डेनिस एमिस हैं जिन्होंने भारत के खिलाफ 1975 में 137 रन बनाए थे जोकि भारत के खिलाफ लॉर्ड्स में वनडे में सबसे बड़ी व्यक्तिगत इनिंग है। इस लिस्ट में मार्कस ट्रेस्कोथिक और ग्राहम गूच का नाम भी है जिन्होंने क्रमशः पाकिस्तान के खिलाफ 137 और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 136 रन की पारी खेली। 

लॉर्ड्स (वनडे) में सबसे ज्यादा व्यक्तिगत स्कोर 

141* बेन डकेट बनाम भारत 2026
138* विव रिचर्ड्स बनाम इंग्लैंड 1979 (वर्ल्ड कप फाइनल)
137 डेनिस एमिस बनाम भारत 1975
137 मार्कस ट्रेस्कोथिक बनाम पाकिस्तान 2001
136 ग्राहम गूच बनाम ऑस्ट्रेलिया 1989