CSK vs PBKS IPL 2026 Aaj ka Toss LIVE: चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज, जानिए किसने जीता टॉस

Times Now Hindi NaN days ago
Image
चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स, आज का टॉस कौन जीता

CSK vs PBKS T20 Toss LIVE: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का सातवां मैच चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स (Chennai Super Kings vs Punjab Kings) के बीच खेला जाएगा। चेन्नई सुपर किंग्स की कमान रुतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) संभाल रहे हैं वहीं पंजाब किंग्स कप्तानी श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) के हाथों में है। चेन्नई सुपर किंग्स का यह सीजन का दूसरा और घर पर पहला मुकाबला है। गुवाहाटी में चेन्नई को अपने पहले मुकाबले में राजस्थान के खिलाफ हार मिली थी। वहीं पंजाब किंग्स अपने घर पर सीजन के पहले मुकाबले में गुजरात टाइटन्स को पटखनी देने में सफल रही। ऐसे में सीएसके की नजर जीत का खाता खोलने पर और पंजाब की जीत की लय को बरकरार रखने पर होगी। ऐसे में दोनों टीमों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल सकती है। ऐसे में आइए जानते हैं आज के मैच में सिक्का किसके पक्ष में गिरा और उसने किया क्या फैसला?

कब शुरू होगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2026 का सातवां मैच (CSK vs PBKS Match Timing)

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच आईपीएल 2026 का सातवां मैच शाम साढ़े सात बजे शुरू होगा।

कितने बजे होगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच मैच का टॉस (CSK vs PBKS Match Toss Timing)

चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच खेले जाने वाले मैच का टॉस शाम 7.00 बजे होगा।

कौन जीता चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स आज के मैच का टॉस (Who Won Today CSK vs PBKS Match Toss)

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स के बीच मैच का टॉस अबतक नहीं हुआ है।

चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स आज के मैच की प्लेइंग-11 (CSK vs PBKS Playing 11)

चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबले में अबतक प्लेइंग-11 का ऐलान नहीं हुआ है।

चेन्नई और पंजाब की आईपीएल 2026 टीमें (LSG and DC IPL 2026 Full Squads)

चेन्नई सुपर किंग्स की आईपीएल 2026 की टीमः(Chennai Super Kings Full Squad)

रुतुराज गायकवाड़ (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, एमएस धोनी, उर्विल पटेल, संजू सैमसन, शिवम दुबे, रामकृष्ण घोष, श्रेयस गोपाल, जेमी ओवरटन, खलील अहमद, अंशुल कंबोज, गुरजापनीत सिंह, मुकेश चौधरी, नूर अहमद, अकील होसेन, प्रशांत वीर, मैथ्यू शॉर्ट, अमन खान, मैट हेनरी, राहुल चाहर, जकारी फॉल्क्स, स्पेंसर जॉनसन, कार्तिक शर्मा, सरफराज खान, आयुष म्हात्रे।

पंजाब किंग्स की आईपीएल 2026 की टीमः (Punjab Kings Full Squad)

श्रेयस अय्यर (कप्तान), प्रियांश आर्य, हरनूर सिंह, मिचेल ओवेन, विष्णु विनोद, नेहल वढेरा, अजमतुल्लाह उमरजई, मार्को यानसन, मार्कस स्टोइनिस, अर्शदीप सिंह, जेवियर बार्टलेट, युजवेंद्र चहल, लॉकी फर्ग्यूसन, हरप्रीत बराड़, विजयकुमार वैशाक, यश ठाकुर, कूपर कोनोली, बेन द्वारशुइस, मुशीर खान, प्रवीण दुबे, विशाल निशाद, सूर्यांश शेडगे, प्रभसिमरन सिंह, पाइला अविनाश, शशांक सिंह।

क्रिकेट की ताजा ख़बरें (Cricket News in Hindi )पढ़ें हिंदी में और देखें CSK बनाम PBKS छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Sports पर. और आईपीएल 2026 अंक तालिका, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

नवीन चौहान author

नवीन चौहान टाइम्स नाउ नवभारत की स्पोर्ट्स टीम में कार्यरत एक अनुभवी पत्रकार हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा प्राप्त करने के बाद वे पिछले 15 वर्षों स ... और देखें

End of Article