T20 World Cup: इंग्लैंड को गिरते-पड़ते मिली जीत, स्कॉटलैंड को हराने में फूली सांसें, सुपर-8 की उम्मीदें जिंदा

tv9hindi NaN days ago

T20 World Cup Points Table Updated: हैरी ब्रूक की कप्तानी वाली इंग्लैंड की टीम का प्रदर्शन इस वर्ल्ड कप में बहुत अच्छा नहीं रहा है. पहले मैच में उसे जीत मिली थी, जबकि दूसरे मैच में वेस्टइंडीज से शिकस्त मिली थी.

T20 World Cup: इंग्लैंड को गिरते-पड़ते मिली जीत, स्कॉटलैंड को हराने में फूली सांसें, सुपर-8 की उम्मीदें जिंदा
England Beat Scotland PtiImage Credit source: PTI

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बड़ी टीमों को जीत के लिए पापड़ बेलने पड़ रहे हैं और उलटफेर का खतरा बना हुआ है. ऑस्ट्रेलिया को मिली हार के बाद इंग्लैंड भी ऐसे ही एक उलटफेर का शिकार होने से बच गई. हैरी ब्रूक की कप्तानी वाली इंग्लैंड ने अपने तीसरे मैच में स्कॉटलैंड को 5 विकेट से हरा दिया. कोलकाता में खेले गए इस मैच में स्कॉटलैंड ने 152 रन बनाए थे लेकिन ये स्कोर को हासिल करने में भी इंग्लैंड को पापड़ बेलने पड़ गए. आखिर टॉम बैंटन की बेहतरीन अर्धशतकीय पारी के दम पर इंग्लैंड ने जीत दर्ज की और सुपर-8 की उम्मीदों को जिंदा रखा है.

शनिवार 14 फरवरी को ईडन गार्डन्स में खेला गया ये मैच दोनों ही टीम के लिए अहम था. दोनों के 2-2 पॉइंट्स थे और अगले राउंड में पहुंचने के लिए यहां जीत हासिल करनी जरूरी थी. इंग्लैंड की ओर से इसे सफल बनाने में उसके गेंदबाजों ने बड़ी भूमिका निभाई. तेज गेंदबाज जोफ्रा आर्चर और दिग्गज स्पिनर आदिल रशीद ने स्कॉटलैंड को बड़े स्कोर तक नहीं पहुंचने दिया. कप्तान रिची बेरिंगटन और माइकल जोन्स की पारियों के दम पर स्कॉटलैंड किसी तरह 152 रन तक पहुंच पाया.

(खबर अपडेट हो रही है)