IND vs PAK: भारत को पाकिस्तान के इन 3 खिलाड़ियों से होगा खतरा, नहीं रहे सवधान तो उठाना पड़ेगा भारी नुकसान

NewsNationTv NaN days ago
Pakistan
Pakistan Photograph: (afp)

IND vs PAK: भारतीय क्रिकेट टीम टी20 वर्ल्ड कप 2026 में पाकिस्तान क्रिकेट टीम का सामना करने वाली है. भारत को 15 फरवरी को श्रीलंका के कोलंबो में पाकिस्तान के खिलाफ ग्रुप एक का मैच खेलना है. ये  मैच टूर्नामेंट में पाकिस्तान और भारत का तीसरा-तीसरा मुकाबला होगा. इस मैच को जीतकर दोनों टीमें सुपर-8 का अपना टिकट कटाना चाहेंगी. उससे पहले हम आपको पाकिस्तान क्रिकेट टीम के उन 3 खिलाड़ियों के बारे में बताने वाले हैं, जो इंडियन क्रिकेट टीम के लिए आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खतरा साबित हो सकते हैं. 

इन 3 पाकिस्तानी खिलाड़ियों से भारत को होगा खतरा

भारत के लिए पाकिस्तान के सलामी बल्लेबाज साहिबजादा फरहान, स्पिनर उस्मान तारिक और पेस गेंदबाज सलमान मिर्जा खतरा साबित हो सकते हैं. फरहान जहां शुरुआत में तेज-तर्रार पारी खेलने के लिए जाने जाते हैं. वहीं तारिक उस्मान अपनी रुक कर स्पिन गेंदबाजी करने के लिए जाने जाते हैं.  सलमान मिर्जा को भारत ने पहले कभी नहीं खेला है, वो टीम के पेस अटैक को मजबूती देते हुए भारत को झटका देना चाहेंगे. 

1 - साहिबजादा फरहान : पाकिस्तान क्रिकेट टीम के लिए साहिबजादा फरहान ने अब तक 14 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच खेले हैं. इस दौरान उन्होंने 9 अर्धशतकों के साथ 1042 रन बनाए हैं. उन्होंने भारत के खिलाफ 3 टी20 मैचों में 155 रन बनाए हैं, जिसमें 2 अर्धशतक भी शामिल हैं. 

2 - उस्मान तारिक :

पाकिस्तान के स्पिनर उस्मान तारिक अनोखे अंदाज से गेंदबाजी करने के लिए जाने जाते हैं. वो बॉलिंग करते समय रुक जाते हैं और पोज देकर बॉल धीमी गति से डालते हैं. वो बल्लेबाजों के अंत तक देखते हैं, जिस वजह से वो काफी ज्यादा घातक साबित होते हैं. उन्होंने पाकिस्तान के लिए 4 टी20 अंतरराष्ट्रीय मैचों की 4 पारियों में 11 विकेट हासिल किए हैं. इस दौरान उनका बेस्ट प्रदर्शन 4/18 रहा है. 

3 - सलमान मिर्जा : पाकिस्तान के तेज गेंदबाज सलमान मिर्जा भी भारत के लिए एक बड़ा खतरा साबित हो सकते हैं. उनको भारतीय बल्लेबाजों ने पहले कभी नहीं खेला है. वो नीदरलैंड के खिलाफ टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के सफलतम गेंदबाज थे. मिर्जा ने उस मैच में 3.5 ओवर में 24 रन देकर 3 विकेट चटकाए थे. अब पाकिस्तान अगर उन्हें प्लेइंग-11 में मौका देती है तो वो धमाल मचाना चाहेंगे. उन्होंने पाकिस्तान के लिए 14 टी20 मैचों में 22 विकेट हासिल किए हैं.