IND vs PAK: 'लप्पेबाज' हैं अभिषेक शर्मा, भारत-पाकिस्तान मैच से पाक गेंदबाज ने उड़ाया मजाक

Times Now Hindi NaN days ago
abhishek Sharma
अभिषेक शर्मा और मोहम्मद आमिर (साभार-X )

IND vs PAK: रिकॉर्ड चाहे जो भी कहे लेकिन जब भी भारत-पाकिस्तान की टीम किसी भी मंच पर भिड़ती है तो यह केवल खेल नहीं रह जाता। एक बार फिर तमाम जद्दोजहद के बाद भारत और पाकिस्तान की टीम आगामी टी20 वर्ल्ड कप में भिड़ने वाली है। यह मुकाबला 15 फरवरी, रविवार को कोलंबो के आर प्रेमदासा क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा। यानी एक बार फिर दोनों मुल्कों के फैंस के लिए संडे का गुलजार होना तय है। बीच मैदान खिलाड़ियों की तनातनी तो रविवार को होगा ही, लेकिन उससे पहले मैदान से बाहर जुबानी जंग तेज हो गई है। इस क्रम में कभी पाकिस्तान के स्टार गेंदबाज रहे मोहम्मद आमिर ने अभिषेक शर्मा को लेकर विवादित बयान दिया है।

लप्पेबाज (Slogger) हैं अभिषेक शर्मा

मोहम्मद आमिर एक टीवी शो में भारत-पाकिस्तान मैच पर बोल रहे थे और इस दौरान उन्होंने सीमा लांघ दी। बातचीत के दौरान आमिर ने कहा कि अभिषेक प्रॉपर बैट्समैन नहीं हैं। वह एक 'लप्पेबाज' हैं। स्मार्ट गेंदबाज उन्हें आसानी से आउट कर सकता है। आमिर ने कहा 'मैंने उन्हें जितना देखा है, ईमानदारी से कहूं तो मुझे वह लप्पेबाज (Slogger) लगता है। हर गेंद चलाना है उन्हें, लग गई तो लग गई। उनके असफल होने के चांसेस ज्यादा हैं। 8 इनिंग खेलते हैं तो किसी एक में उनके स्कोर होते हैं। उनके पास कोई तकनीक नहीं है और वह बस केवल घुमाने को देखते हैं। उनकी गेम बहुत हाई रिस्क वाली गेम है। ऐसे प्लेयर को टैकल करना मुश्किल नहीं होता है। अगर बॉडी से उनको स्विंग कराओ तो वह फंस जाएंगे।

आमिर ने उन्हें आउट करने का दूसरा विकल्प बताया स्लो बॉल। मैं उनको प्रॉपर बैट्समैन तब मानूंगा जब मैं देखूंगा कि वह स्विंग गेंदबाज को अच्छे से टैकल करें।

क्या पाकिस्तान के खिलाफ खेलेंगे अभिषेक

अभिषेक शर्मा फिलहाल पेट में इफेंक्शन के कारण टीम इंडिया से बाहर हैं। कप्तान सूर्यकुमार यादव की माने तो पाकिस्तान के खिलाफ खेलने पर भी सस्पेंस है। लेकिन अब तक पाकिस्तान के खिलाफ उनके प्रदर्शन को देखें तो आमिर की बातें कहीं से भी तर्कसंगत नहीं लगती। पाकिस्तान के खिलाफ अभिषेक ने इस फॉर्मेट में 3 मैच खेले हैं। 3 मैच की 3 पारी में अभिषेक ने 36.66 की औसत और 189.65 की स्ट्राइक रेट से 110 रन बनाए हैं। इस दौरान उनका सर्वश्रेष्ठ स्कोर 74 रन रहा है। अभिषेक ने पाकिस्तान के खिलाफ 11 चौके और 7 छक्के लगाए हैं।

समीर कुमार ठाकुर author

End of Article