WI vs SL: Pathum Nissanka वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में रच सकते हैं इतिहास, इस लिस्ट में नंबर 1 श्रीलंका बल्लेबाज बनने के करीब

cricketnmore.com NaN days ago
WI vs SL: Pathum Nissanka वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में रच सकते हैं इतिहास, इस लिस्ट में नंबर 1
WI vs SL: Pathum Nissanka वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले वनडे में रच सकते हैं इतिहास, इस लिस्ट में नंबर 1 (Image Source: AFP)

इस मुकाबले में श्रीलंका के ओपनिंग बल्लेबाज पथुम निसांका के पास एक खास रिकॉर्ड बनाने का मौका होगा। निसांका ने अभी तक 77 वनडे मैच की 77 पारियों में 40.55 की औसत से 2920 रन बनाए हैं। अगर इस मैच में वह 80 रन बना लेते हैं तो वनडे में श्रीलंका के लिए सबसे तेज 3000 रन बनाने का रिकॉर्ड बना लेंगे। फिलहाल यह रिकॉर्ड उपुल थरंगा के नाम है,जिन्होंने 93 पारियों में यह मुकाम हासिल किया था

उपुल थरंगा- 93 पारी

मार्वन अट्टापट्टू- 94 पारी

लाहिरू थिरिमाने- 100 पारी

कुसल परेरा- 100 पारी

कुसल मेंडिस- 105 पारी

बता दें कि हाल ही में आईपीएल 2026 में दिल्ली कैपिटल्स की टीम का हिस्सा थे। केएल राहुल के बाद पर दिल्ली के दूसरे सबसे सफल बल्लेबाज रहे। उन्होंने 10 पारियों में 278 रन बनाए, जिसमें दो अर्धशतक जड़े। 

वेस्टइंडीज के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए श्रीलंका टीम

पथुम निसांका, कामिल मिशारा, पवन रथनायके, कुसल मेंडिस (कप्तान), जेनिथ लियानगे, चरिथ असलांका, कामिंडु मेंडिस, मिलन रत्नायके, वानिंदु हसरंगा, डुनिथ वेललागे, महीश तीक्षणा, दुष्मंथा चमीरा, दिलशान मदुशंका, ईशान मलिंगा, असिथा फर्नांडो, प्रमोद मदुशन।