IND vs AFG: भारत और अफगानिस्तान की मुल्लांपुर में होगी भिड़ंत, जानें क्या इस मैदान पर पहली बार खेला जाएगा टेस्ट मैच?
IND vs AFG: भारतीय टीम इसी महीने जून में अफगानिस्तान के खिलाफ एकमात्र टेस्ट और 3 वनडे मैचों की सीरीज खेलने उतरेगी. टेस्ट और वनडे सीरीज के लिए दोनों टीमों ने अपने-अपने स्क्वाड का ऐलान कर दिया है. टीम इंडिया इतिहास में अफगानिस्तान के खिलाफ अपना सिर्फ दूसरा मैच खेलेगी. इस बार भी रोहित शर्मा और विराट कोहली अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच का हिस्सा नहीं होंगे, क्योंकि दोनों रिटायरमेंट ले चुके हैं. इस सीरीज के लिए अफगानिस्तान की टीम भारतीय दौरे पर आएगी. भारत और अफगानिस्तान के बीच खेला जाने वाला एकमात्र टेस्ट मैच मुल्लांपुर का महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा.
6 जून से जाएगा भारत और अफगानिस्तान के बीच टेस्ट मैच
भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच 6 जून से मुल्लांपुर के महाराजा यादवेंद्र सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में खेला जाएगा. टीम इंडिया की कप्तानी की जिम्मेदारी शुभमन गिल संभालेंगे. जबकि उपकप्तान केएल राहुल को बनाया गया है. पंत से उपकप्तानी ले ली गई है. अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट मैच के लिए टीम इंडिया के टेस्ट स्क्वाड में ज्यादातर युवा खिलाड़ियों को मौका मिला है.
मुल्लांपुर में खेला जाएगा पहली बार टेस्ट मैच
आपको बता दें कि मुल्लांपुर का मैदान पहली बार टेस्ट मैच की मेजबानी करने जा रहा है. इस मैदान पर अब तक कोई टेस्ट मैच नहीं खेला गया है. हालांकि इस मैदान पर भारतीय पुरुष टीम ने एकमात्र इंटरनेशनल मैच साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेला है. मुल्लांपुर में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच टी20 इंटरनेशनल मैच पिछले साल दिसंबर 2025 में खेला गया था. वहीं भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने इस मैदान पर वनडे इंटरनेशनल मैच खेले हैं. यह मैदान आईपीएल की टीम पंजाब किंग्स का होमग्राउंड है. अब मुल्लांपुर में भारतीय पुरुष टीम दूसरा इंटरनेशनल मैच खेलने जा रही है.
पंजाब का दूसरा सबसे आधुनिक स्टेडियम है मुल्लांपुर
आपको बता दें कि मुल्लांपुर का महाराजा यादवेंद्र सिंह स्टेडियम पंजाब क्रिकेट एसोसिएशन (PCA) द्वारा बनाया गया दूसरा आधुनिक इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम है. इससे पहले पंजाब में इंटरनेशनल मैच मोहाली के आई.एस. बिंद्रा स्टेडियम में खेले जाते थे. वहीं अगर पहले के भी स्टेडियम को जोड़ दें तो मुल्लांपुर का स्टेडियम पंजाब का चौथा स्टेडियम है. अमृतसर का गांधी ग्राउंड और जालंधर का बर्ल्टन पार्क भी पंजाब के स्टेडियम है, जहां पहले मुकाबला खेले जाते थे, लेकिन अब मुकाबले मुल्लांपुर में खेले जाएंगे.
अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए भारत का स्क्वाड
🚨 News 🚨
— BCCI (@BCCI) May 19, 2026
Presenting #TeamIndia's squads for the @IDFCFIRSTBank Test match and the 3️⃣-match ODI series against Afghanistan in June 🙌#INDvAFGpic.twitter.com/hFiABALLld
भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए अफगानिस्तान का स्क्वाड
अफगानिस्तान की टेस्ट टीम: हश्मतुल्लाह शाहिदी (कप्तान), अब्दुल मलिक, सेदिकुल्लाह अटल, रहमत शाह, रहमानुल्लाह गुरबाज, रहमानुल्लाह जादरान, अफसर ज़ज़ई (विकेटकीपर), इकराम अलीखिल (विकेटकीपर), अज़मतुल्लाह उमरजई, शराफुदीन अशरफ, नांग्याल खारोताई, कैस अहमद, बिलाल सामी, जिया शरीफी, सलीम सफी
रिजर्व पूल: बशीर अहमद, बहिर शाह, इस्मत आलम.
🚨 Afghanistan Squads Are Out 🚨
— Afghanistan Cricket Board (@ACBofficials) May 26, 2026
Here are Afghanistan’s squads for the upcoming Test and ODI series against India, set to begin from June 6-20. 🏏
Happy with our lineups? #AfghanAtalan | #INDvAFG | #GloriousNationVictoriousTeampic.twitter.com/Ut7cgJdEFN