ज़िम्बाब्वे-बांग्लादेश मैच में जोरदार ड्रामा, अंपायर से प्लेयर्स की तीखी बहस, दोनों टीमों के खिलाड़ियों में झगड़ा

oneindia.com NaN days ago

ZIM vs BAN: बांग्लादेश और ज़िम्बाब्वे के बीच खेले गए तीसरे टी20 मुकाबले में जोरदार ड्रामा देखने को मिला। अंतिम गेंद तक चले इस मैच में प्लेयर्स की टक्कर भी हो गई। अंतिम ओवर की चौथी गेंद पर अंपायर के एक फैसले से ज़िम्बाब्वे को हार का सामना करना पड़ा और बांग्लादेश ने जीत के साथ सीरीज अपने नाम कर ली।

ज़िम्बाब्वे ने पहले खेलते हुए 7 विकेट पर 143 का स्कोर बनाया था। इसके बाद बांग्लादेश ने बैटिंग करते हुए लक्ष्य का अच्छी तरह पीछा किया। बांग्लादेश ने 6 विकेट पर 144 रन बनाकर मैच अपने नाम कर लिया और सीरीज भी 2-1 से अपने नाम कर ली।

© One.in Digitech Media Pvt. Ltd. All Rights Reserved The "ONEINDIA" word mark and logo are owned by One.in Digitech Media Pvt. Ltd.

अंपायर के साथ हुई बहस

अंतिम ओवर ज़िम्बाब्वे के इवांस फेंक रह थे। चौथी गेंद उन्होंने मेहदी हसन को डाली और पैड पर लग गई। ऐसा लग रहा था कि विकेट आ गया है, इस बीच अंपायर ने इसे डेड बॉल करार दे दिया और मैदान पर एक जबरदस्त ड्रामा शुरू हो गया।

इवांस की नीची रहती हुई फुल टॉस सही जगह पर जाकर लगी लेकिन अंपायर ने डेड बॉल किसी खास वजह से दिया। अंपायर के अनुसार मैदान पर फील्डर अपनी जगह बदल रहा था। इस वजह से गेंद को डेड बॉल दिया गया। इसके बाद गेंदबाज और फील्डर अंपायर के पास गए। कप्तान सिकंदर रजा भी गए और अंपायर के साथ तीखी बहस होने लगी। जोरदार बहस के बाद भी अंपायर ने अपना निर्णय नहीं बदला।

अंतिम शॉट के बाद भिड़े दोनों टीमों के प्लेयर्स

इसके बाद अगली गेंद लेकर फिर से गेंदबाज गए और इस बार मेहदी हसन ने चौके से गेम खत्म कर दिया। ऑफ़ स्टंप पर जगह बनाकर मेहदी ने इसे कवर्स के ऊपर से जड़ दिया और गेंद चौके के लिए गई। इसके बाद तंजीद हसन जश्न मनाने लगे और गेंदबाज को कुछ कहा। इस पर इवांस को गुस्सा आ गया और वह बुरी तरह भड़क गए।

इस दौरान तीखी नोकझोंक देखने को मिली। इवांस के साथी खिलाड़ी मरुमानी वहां बीच में आए और मामले को शांत कराया। बाद में चीजें ठीक हो गई। ज़िम्बाब्वे की टीम ने इस मैच में जीत के साथ ही सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली।