IND vs AFG: आकिब नबी-प्रिंस यादव समेत 7 गेंदबाज टीम इंडिया के साथ जुड़े,अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट से पहले बड़ा फैसला

cricketnmore.com NaN days ago
IND vs AFG: आकिब नबी-प्रिंस यादव समेत 7 गेंदबाज टीम इंडिया के साथ जुड़े,अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट स
IND vs AFG: आकिब नबी-प्रिंस यादव समेत 7 गेंदबाज टीम इंडिया के साथ जुड़े,अफगानिस्तान के खिलाफ टेस्ट स (Image Source: Google)

India vs Afghanistan Test: आकिब नबी (Auqib Nabi) और प्रिंस यादव ( Prince Yadav)उन सात नेट गेंदबाजों में शामिल हैं, जो 6 जून से न्यू चंडीगढ़ में अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट मैच की तैयारी में

भारतीय टीम की मदद करेंगे। उनके अलावा तेज गेंदबाज गुरजापनीत सिंह और स्पिनर शिवांग कुमार, सारांश जैन और जीशान अंसारी भीफ ह इस लिस्ट में शामिल है। 

प्रिंस इस टेस्ट के बाद अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाली तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम का हिस्सा हैं। वहीं पिछले दो सीज़नों में जम्मू-कश्मीर के लिए अपने शानदार प्रदर्शन, खासकर इस साल उनकी पहली रणजी ट्रॉफी जीत में अहम रोल निभाने वाले नबी टेस्ट टीम में जगह बनाने के प्रबल दावेदार थे।

नबी ने 12.56 की औसत से 60 विकेट लिए थे और उन्हें प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट चुना गया। लेकिन सिलेक्टर्स ने उनपर भरोसा नहीं जताया और तीन तेज गेंदबाज मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा और गुरनूर बरार को मौका मिला।