6,6,6,6,6, 4,44,4,4... वैभव और अभिषेक ने न्यूजीलैंड में मचाया तहलका, बना डाला पावर प्ले का सबसे बड़ा स्कोर, ऑस्ट्रेलिया छूटा पीछे
Abhishek Sharma Vaibhav Sooryavanshi: न्यूजीलैंड के दिए 199 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी भारतीय टीम के सलामी जोड़ी ने ताबड़तोड़ अंदाज में शुरुआत की है.
Abhishek Sharma Vaibhav Sooryavanshi: भारत और न्यूजीलैंड के बीच तीसरा टी-20 मैच वेलिंगटन में खेला जा रहा है. इस मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी न्यूजीलैंड की टीम ने 199 रनों का लक्ष्य खड़ा किया. मगर, इस लक्ष्य को चेज करने उतरी टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाजों ने तो धमाल ही मचा दिया. वैभव सूर्यवंशी और अभिषेक शर्मा ने दोनों छोरों से छक्के-चौकों की बारिश करते हुए ताबड़तोड़ अंदाज में रनों का अंबार लगा दिया. पावर प्ले में इन दोनों ने मिलकर 118 रन जोड़े और इसी के साथ भारतीय टीम टी-20 इंटरनेशनल में सबसे बड़ा पावर प्ले स्कोर खड़ा करने वाली टीम बन गई है. इस मामले में भारत ने ऑस्ट्रेलिया क्रिकेट टीम को पीछे छोड़ा है.
अभिषेक शर्मा और वैभव सूर्यवंशी ने पावर प्ले में मचाया तहलका
न्यूजीलैंड के साथ खेले जा रहे तीसरे टी-20 मैच में वैभव सूर्ववंशी और अभिषेक शर्मा ने मिलकर पावर प्ले में तहलका मचा दिया. एक छोर से जहां अभिषेक छक्के-चौकों की बारिश करते नजर आए, तो दूसरे छोर से वैभव सूर्यवंशी ने भी उनका पूरा साथ दिया. दोनों ने मिलकर पावर प्ले में 118 रन जोड़ लिए और इसी के साथ इतिहास रच दिया है.
मेन्स T20I में 1-6 ओवरों के भीतर 100 से ज्यादा रन
118/0 - भारत बनाम न्यूज़ीलैंड, वेलिंगटन, 2026
116/0 - रोमानिया बनाम सर्बिया, सोफिया, 2021 (5.4 ओवर)
113/1 - ऑस्ट्रेलिया बनाम स्कॉटलैंड, एडिनबर्ग, 2024
103/1 - ज़िम्बाब्वे बनाम गाम्बिया, नैरोबी (RSC), 2024
102/0 - दक्षिण अफ़्रीका बनाम वेस्ट इंडीज़, सेंचुरियन, 2023
100/0 - इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ़्रीका, ओल्ड ट्रैफ़र्ड, 2025
100/0 - भारत बनाम अफ़ग़ानिस्तान, दिल्ली, 2026