पाकिस्तान के खिलाफ भारतीय टीम अभिषेक की वापसी की उम्मीद कर रही होगी: आर अश्विन

cricketnmore.com NaN days ago
Team India gears up for T20 World Cup clash against USA
Team India gears up for T20 World Cup clash against USA (Image Source: IANS)

T20 World Cup: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्पिनर आर अश्विन ने कहा है कि संजू सैमसन ने पिछले मैच में नामीबिया के खिलाफ तेज शुरुआत दिलायी थी, लेकिन अगले मैच के लिए टीम इंडिया अभिषेक की वापसी की उम्मीद कर रही होगी।

अपने यूट्यूब चैनल पर अश्विन ने कहा, "संजू सैमसन रन ढूंढ रहे हैं। उनका दिमाग उलझा हुआ है। उसमें कई चीजें घूम रही हैं। टीम ने अभिषेक शर्मा की गैरमौजूदगी में उनका साथ दिया, लेकिन मुझे लगता है कि भारत अभिषेक की वापसी की उम्मीद कर रहा होगा। अभिषेक भारत के लिए एक बड़ा खिलाड़ी है।"

नामीबिया के खिलाफ संजू सैमसन के आउट होने के तरीके पर अश्विन ने कहा, "उसने बस फील्डर को टैप किया। ऐसा लग रहा था कि उसका दिमाग बहुत साफ नहीं था। उसे उम्मीद नहीं थी कि गेंद वहां होगी। ऐसी मेंटल हालत किसी भी खिलाड़ी पर असर डाल सकती है। इस पर ध्यान देना जरूरी है। अगर मैं होता, तो मैं उसे बस यही सलाह देता कि ज्यादा न सोचे और बिना डरे खेले। मैं उसे बस यही कहूंगा।"