श्रीलंका दौरे के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, मुनीबा अली संभालेंगी टी20 टीम की कमान, किए 8 बदलाव

Punjabkesari.in NaN days ago
Sports

लाहौर : पाकिस्तान ने श्रीलंका दौरे पर जाने वाली 15 सदस्यीय टी20 महिला टीम के लिए मुनीबा अली को टीम की कमान सौंपी है। वहीं नियमित कप्तान फातिमा सना एकदिवसीय टीम की कप्तानी करेगी। इस दौरे के लिए चयनकर्ताओं ने टी20 टीम में 8 बदलाव किए है। पाकिस्तान की महिला टीम श्रीलंका के दौरे पर तीन मैचों की वनडे सीरीज और उसके बाद उतने ही मैचों की टी20 सीरीज खेलेगा। यह सीरीज हंबनटोटा में खेली जाएगी। 

यह दौरा 23 जुलाई से 4 अगस्त तक चलेगा। वनउे सीरीज आईसीसी महिला चैंपियनशिप 2025-29 का हिस्सा होगी। पाकिस्तान की बेहतरीन ऑलराउंडर फातिमा सना वनडे मैचों में टीम की कप्तानी करेंगी, वह टी20 सीरीज के लिए उपलब्ध नहीं होंगी क्योंकि वनडे सीरीज खत्म होने के बाद वह ‘द हंड्रेड' टूर्नामेंट में खेलेंगी। उनकी गैर-मौजूदगी में मुनीबा अली टी20 सीरीज के लिए कप्तानी संभालेंगी। 

पाकिस्तान महिला एकदिवसीय टीम : 

फातिमा सना (कप्तान), आयशा जफर, गुल फिरोजा, महम अनीस, मोमिना रियासत, मुनीबा अली, नजीहा अल्वी, नशरा सुंधू, सदफ शमास, सायरा जबीन, सिदरा अमीन, सैयदा अरूब शाह, तस्मिया रुबाब, उम्म-ए-हानी और वहीदा अख्तर। 

पाकिस्तान महिला टी20 टीम : 

मुनीबा अली (कप्तान), आयशा जफर, इमान नसीर, एमान फातिमा, हुम्ना बिलाल, महम अनीस, मोमिना रियासत, नजीहा अल्वी, नशरा सुंधू, सायरा जबीन, शवाल जुल्फिकार, तस्मिया रुबाब, तूबा हसन, उम्म-ए-हानी और वहीदा अख्तर