IPL 2026 Points Table Update: चेन्नई के खिलाफ जीत के बाद पंजाब किंग्स ने प्वाइंट्स टेबल में लगाई छलांग, जानें सभी टीमों का हाल

Times Now Hindi NaN days ago
Image
प्वाइंट्स टेबल अपडेट (साभार-X)

आईपीएल 2026 आज का मैच, पॉइंट्स टेबल, पर्पल और ऑरेंज कैप अपडेट: आईपीएल 2026 में चेन्नई सुपर किंग्स को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा। चेपॉक में खेले गए इस मुकाबले में चेन्नई को पंजाब ने 5 विकेट से हरा दिया। पंजाब किंग्स के सामने 210 रन का विशाल लक्ष्य था, जिसे उसने कप्तान श्रेयस अय्यर की कप्तानी पारी के दम पर 5 विकेट खोकर हासिल कर लिया। पंजाब की ओर से श्रेयस अय्यर ने 50, प्रभसिमरन सिंह ने 43 और प्रियांश आर्य ने 39 रन की अहम पारी खेली। यह पंजाब किंग्स की लगातार दूसरी जीत है। इस जीत के बाद पंजाब किंग्स की टीम प्वाइंट्स टेबल में टॉप पर पहुंच गई है।

पंजाब बनाम चेन्नई मैच के बाद प्वाइंट्स टेबल

आईपीएल के 7वें मुकाबले के बाद प्वाइंट्स टेबल में बड़ा बदलाव आया है। अब पंजाब किंग्स की टीम 2 मैच में 4 अंक के साथ टॉप पर पहुंच गई है, जबकि चेन्नई सुपर किंग्स की टीम सबसे नीचले पायदान पर है।

टीम (Team) मैच (Match) जीते (W) हारे (L) नेट रन रेट (NRR) प्वाइटंस (Points)
पंजाब किंग्स (PBKS) 2 2 0 0.637 4
राजस्थान रॉयल्स (RR) 1 1 0 4.171
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) 1 1 0 +2.907 2
मुंबई इंडियंस 1 1 0 0.687 2
दिल्ली कैपिटल्स (DC) 1 1 0 1.397 2
मुंबई इंडियंस (MI) 1 1 0 0.687
सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) 2 1 1 0.469 2
गुजरात टाइटंस (GT) 1 0 1 0.509
चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) 0 0 0 0 0
लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) 0 0 0 0 0
कोलकाता नाईट राइडर्स (KKR) 1 0 1 -0.687 0
चेन्नई सुपर किंग्स 2 0 2 -2.562 0

IPL 2026 ऑरेंज कैप लीडर बोर्ड (Orange Cap List IPL 2026)

आईपीएल के 7वें मैच के बाद ऑरेंज कैप लीडरबोर्ड में भी बड़ा बदलाव आया है। पंजाब किंग्स के ऑलराउंडर कूपर कॉनली टॉप पर पहुंच गए हैं। उनके नाम दो मैच में 108 रन हो गए हैं। नंबर दो पर अंगकृष रघुवंशी (103), तीसरे नंबर पर ईशान किशन (94), चौथे नंबर पर हेनरिक क्लासेन (83) और रियान रिकल्टन (81) रन बनाकर टॉप-5 में बने हुए हैं।

प्लेयर मैच रन सर्वाधिक स्कोर 100 50
कूपर कॉनली 2 108 81 0 1
अंगकृष रघुवंशी 2 103 80 0 1
ईशान किशन 2 94 78 0 1
हेनरिक क्लासेन 1 69 69* 0 1
रियान रिकल्टन 1 81 81 0 1

IPL 2026 पर्पल कैप लीडर बोर्ड (Purple Cap List)

सीजन के सबसे सफल गेंदबाज को पर्पल कैप से नवाजा जाता है। पंजाब और चेन्नई के बीच इस मैच के बाद पर्पल कैप की लिस्ट में बदलाव आया है। विजय कुमार वैशाख 5 विकेट लेकर टॉप पर हैं। नंबर दो पर जयदेव उनदकट (4 विकेट) के साथ बने हुए हैं। इन दोनों के अलावा तीसरे नंबर पर अंशुल कंबोज (4 विकेट), चौथे नंबर पर ब्लेसिंग मुजरबानी (4) और जैकब डफी (3) विकेट लेकर टॉप-5 में बने हुए हैं।

क्रिकेट की ताजा ख़बरें (Cricket News in Hindi )पढ़ें हिंदी में और देखें CSK बनाम PBKS छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Sports पर. और आईपीएल 2026 अंक तालिका, ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की ताजा समाचार के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से।

समीर कुमार ठाकुर author

समीर कुमार ठाकुर टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की स्पोर्ट्स टीम के सदस्य हैं। करीब 10 वर्षों के पत्रकारिता अनुभव के साथ वे न केवल क्रिकेट, बल्कि हॉकी, फुटब ... और देखें

End of Article