4,4,4,4: Marques Ackerman ने Mitchell Starc को लिया निशाने पर, एक ही ओवर में जड़ डाले लगातार 4 चौके

cricketnmore.com NaN days ago
मार्क्स एकरमैन ने SA vs AUS तीसरे टेस्ट में मिचेल स्टार्क के एक ओवर की पहली चार गेंदों पर लगातार चार चौके लगाए
मार्क्स एकरमैन ने SA vs AUS तीसरे टेस्ट में मिचेल स्टार्क के एक ओवर की पहली चार गेंदों पर लगातार चार चौके लगाए (Marques Ackerman Four Consecutive Fours Vs Mitchell Starc SA vs AUS 3rd Test)

SA vs AUS 3rd Test: साउथ अफ्रीका क्रिकेट टीम के सलामी बल्लेबाज मार्क्स एकरमैन (Marques Ackerman) ने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच के पहले दिन शानदार बल्लेबाजी करते हुए मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) की जमकर खबर ली। मंगलवार (27 अक्टूबर) से केपटाउन (Cape Town) के न्यूलैंड्स मैदान पर खेले जा रहे इस मुकाबले में एकरमैन ने ऑस्ट्रेलिया के अनुभवी तेज गेंदबाज के खिलाफ एक ही ओवर में लगातार चार चौके जड़ दिए। 

यह नजारा साउथ अफ्रीका की पारी के 25वें ओवर में देखने को मिला। स्टार्क के ओवर की पहली गेंद ऑफ स्टंप के बाहर थी, जिस पर एकरमैन ने बैकवर्ड पॉइंट की दिशा में कट शॉट खेला और गेंद को बाउंड्री के पार पहुंचा दिया। इसके बाद स्टार्क ने थोड़ी आगे गेंद डाली, लेकिन एकरमैन ने इस बार मिडविकेट के ऊपर से शानदार शॉट खेलते हुए चार रन बटोर लिए।

लगातार दो चौके खाने के बाद भी स्टार्क को राहत नहीं मिली। ओवर की तीसरी गेंद पर एकरमैन ने चतुराई दिखाते हुए रैंप शॉट खेला और गेंद को गली के ऊपर से निकालकर बाउंड्री तक पहुंचा दिया। इसके साथ ही उन्होंने ओवर में लगातार तीन चौके जड़ दिए और स्टार्क पर दबाव बढ़ा दिया।

ओवर की चौथी गेंद पर एकरमैन ने बार फिर कट शॉट खेल दिया। गेंद इस बार गली के ऊपर से निकल गई और बाउंड्री तक पहुंच गई। इस तरह एकरमैन ने स्टार्क के ओवर की पहली चार गेंदों पर लगातार चार चौके जड़कर तहलका मचा दिया।

VIDEO:

एकरमैन ने इस मुकाबले में कुल 94 गेंदों का सामना करते हुए 95 रन की शानदार पारी खेली। उन्होंने अपनी पारी में 12 चौके और दो छक्के लगाए। वह शतक के करीब पहुंच गए थे, लेकिन 95 रन पर आउट होकर अपने पहले टेस्ट शतक से चूक गए। इसके बावजूद उनकी पारी साउथ अफ्रीका की ओर से दिन के यादगार प्रदर्शनों में शामिल रही।